WWE के कई मौजूदा और पूर्व सुपरस्टार्स हाल के समय में शादी के बंधन में बंधे हैं। इस बीच कई सुपरस्टार्स अपने से कई युवा पार्टनर के साथ काफी ज्यादा खुश भी हैं। आपको बता दें कि WWE दिग्गज अंडरटेकर और उनकी पत्नी मिशेल मैककूल के बीच 15 सालों का अंतर है। वहीं, जैरी लॉलर अपनी पत्नी लॉरिन मैकब्राइड से 39 साल बड़े हैं।इसी नक्शेकदम पर चल रहे बाकी WWE कपल्स ने भी अपने से उम्र मे छोटे पार्टनर्स के साथ शादी रचाई है। आइए जानते है कि हाल ही में शादी के बंधन में बंधने वाले हुए 5 WWE कपल्स के बीच कितने सालों का अंतर है।#5 पूर्व WWE सुपरस्टार मैट कार्डोना और चेल्सी ग्रीन (6 साल) View this post on Instagram Instagram Postमैट कार्डोना (जैक रायडर) ने WWE में 2005 से लेकर 2020 तक का सफर तक किया वहीं, चेल्सी ग्रीन 2018 से लेकर 2021 तक WWE से जुड़ी थीं। कार्डोना ने अपनी लव लाइफ के बारे में बताया की वह किसी रेसलर को डेट नहीं करना चाहते थे लेकिन अंत में वो चेल्सी ग्रीन के साथ रिलेशनशिप में आ गए । इस कपल ने 2017 से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया जिसके बाद अप्रैल 2019 में दोनों ने सगाई की और फिर 31 दिसंबर 2021 को शादी के बंधन में बंध गए। कार्डोना अपनी बीवी चेल्सी से 6 साल बड़े हैं।#4 पूर्व सुपरस्टार टेसा ब्लैंचर्ड- डागा( 7 साल)$3 $3 $3WWE हॉल ऑफ फेमर टुली ब्लैंचर्ड की बेटी टेसा ब्लैंचर्ड ने WWE में कुछ ही समय बिताया। उन्होंने NXT में रहते हुए हुए एलेक्सा ब्लिस, नाया जैक्स और कार्मेला के खिलाफ मैच लड़ा जहां टेसा को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टेसा ने इंडिपेंडेंट सर्किट पर अपने रेसलिंग करना जारी रखा। यहां पर वो 7 साल बड़े मेक्सिकन रेसलर डागा से मिलीं और उन्हें पहली नजर में उनसे प्यार हो गया। 2018 में टेसा ने इम्पैक्ट रेसलिंग में डागा के साथ नाता जोड़ा जहां दोनों ने आपस में मिलकर बहुत से मैच लड़े। 2019 में टेसा और डागा आमने सामने भी आए जिसमें टेसा ने डागा को दोनों बार हराया। इस जोड़ी ने नवंबर 2019 में सगाई करके अगस्त 2020 में शादी कर ली।