WWE के 5 कपल्स जो कंपनी के लिए खतरा साबित हो सकते हैं

nikkicena-1489172695-800

हम WWE के कपल्स की ओर से हैं। ये कपल्स खुशकिस्मत हैं कि वो अपने-अपने पार्टनर्स के साथ कर सकते हैं। लेकिन कंपनी में ऐसे कई रैसलर्स की जोड़ियाँ हैं जिनसे कंपनी को फायदा कम और नुकसान ज्यादा है। हम ये नहीं चाहते की ये जोड़ियाँ टूट जाये, लेकिन उनकी मौजूदगी से कंपनी को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। उनके होने से कंपनी को थोड़ा फायदा है, लेकिन नुकसान ज्यादा है। कई दर्शक मेरे बात से सहमत होंगे तो कई इससे सहमत नहीं होंगे। प्रोफेशनल रैसलिंग यही खासियत है यहां पर सबकुछ बराबर है। ये जोड़ियाँ बहुत खूबसूरत है, लेकिन हम उनके रूप पर चर्चा नहीं कर रहे। ये रहे ऐसे 5 रैसलर्स की जोड़ियां जिनसे कंपनी को नुकसान हो सकता है:

Ad

#1 निकी बैला बनाम जॉन सीना

उम्मीद है आपने निकी बैला और जॉन सीना बनाम कर्मेला और एल्सवर्थ के बीच मैच देखा होगा? बात तब तक ठीक थी जब तक निकी बैला और जॉन सीना के रिश्ते को टीवी पर नहीं दिखाया जा रहा था। इसे लेकर मिज़ ने अबतक जो जो शिकायतें की हैं वो सब 100% सही हैं। अब ये बहुत ज्यादा हो रहा है। हर हफ्ते दोनों साथ में दिख जाते हैं और अब तो दोनों टोटल डिवाज में भी आने लगे। WWE निकी बैला को अगली ट्रिश स्ट्रेटस बनने में क्यों लगी हुई है?

#2 पेज और अल्बर्टो डेल रियो

paigedelrio-1489172678-800

यहां पर पेज क्या सोच रही थी? उन्हें एक तो पहले ज्यादा मौके नहीं मिल रहे थे और फिर इस रिश्ते के बाद उसमें भी गिरावट आ गयी। जहां तक बात WWE की है, पेज ने इसमें अब दिलचस्पी लेना कम कर दिया है। क्यों? क्योंकि उनके बॉयफ्रेंड में वैलनेस पालिसी भंग की थी। डेल रियो के बाद पेज के ससपेंड होने में कोई संयोग की बात नहीं है और इस समय वो अपने बचे हुए सभी मौकों को यूँ ही गंवा रही है। ऐसा कहते हुए बुरा लग रहा है लेकिन जब तक इस रिश्ते में बदलाव नहीं आता तब तक दोनों की ज़िंदगी में मुश्किलें आती रहेंगी।

#3 ट्रिपल एच और स्टेफ़नी मैकमैहन

stephhhh-1489172662-800

ट्रिपल एच जहां WWE के किंग हैं, वहीं स्टेफ़नी मैकमैहन कंपनी की क्वीन हैं। रिंग के बाहर दोनों कंपनी के लिए बहुत अच्छा काम करते हैं, लेकिन रिंग के अंदर दोनों खतरनाक हैं। दोनों इस समय कंपनी के दो ताकतवर इंसान हैं और इसलिए उनकी बुकिंग बाकियों के मुकाबले ज्यादा अच्छे से होती है। मंडे नाईट रॉ की कमिश्नर, स्टेफ़नी मैकमैहन शो के लिए खतरनाक हैं क्योंकि वो हमेशा सभी पर ग़ुस्सा होते रहती हैं। वहीं 40 की उम्र पर कर चुके ट्रिपल एच आज भी युवा रैसलर्स को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने में लगे हुए हैं। इसके अलावा दोनों की रैसलमेनिया एंट्री कमाल की है।

#4 टाइसन किड और नटाल्या

natalyakidd-1489172636-800

यहां पर टोटल डिवाज़ को लेकर इनका जिक्र किया गया। दोनों एक साथ बिल्कुल अच्छे नहीं लगते। दोनों हर समय लड़ते रहते हैं और उनमें वो बात नहीं है जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करे। मैं तो इस बात से हैरान हूं कि दोनों अबतक साथ साथ हैं क्योंकि अक्सर वो लड़ते ही नज़र आते हैं। किड को शो से बाहर करना कंपनी का सही कदम हो सकता था और इससे उनके रिश्ते पर ज्यादा भार नहीं पड़ता। कई विषयों और दोनों एक दूसरे के लिए क्रिटिकल हो जाते हैं और इसलिए उनका रिंग में एक साथ आना ठीक नहीं है।

#5 विंस मैकमैहन और लिंडा मैकमैहन

lindavince-1489172609-800

लिंडा मैकनैहन सीनेट बनने की तैयारी कर रही थी लेकिन इसमें नाकामयाब रही और इसका गहरा असर WWE की छवि पर पड़ा है। कंपनी को PG मॉडल में बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा था और ईद वजह कई दर्शक शो से नाराज़ हो गए। हालाँकि उनकी जोड़ी ने हमे कई ऑन स्क्रीन यादगार लम्हें दिए हैं, लेकिन ये काफी नहीं है। लिंडा मैकमैहन की राजनितिक करियर की चाहत इतनी बढ़ गयी है कि पूरा मैकमैहन परिवार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की राह पर चल पड़ा है। कई दर्शक इसे सकारात्मक ढंग से ले रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इसका उल्टा असर मैकमैहन्स पर पड़ेगा। लेखक: हैरी केटल, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications