WWE की 5 ऑन और ऑफ स्क्रीन जोड़ियाँ

aj-lee-and-cm-punk-1474466999-800

WWE के सुपरस्टार्स को प्यार रिंग के अंदर ही मिलता है। खासकर साथ में काम करनेवालों के साथ। उनकी मुलाकात अपने जीवनसाथी से आम आदमियों की तरह नहीं होती। WWE ने कई बार इन रिश्तों का विरोध किया, जैसे रुसेव-लाना और पेज-अल्बर्टो डेल रियो। लेकिन दिल आखरी दिल है। कई बार जब क्रिएटिव टीम ने महिला रैसलर्स और पुरुष रैसलर्स की जोड़ी बनाई तो वो स्टोरी काम कर गयी और उनका रिश्ता एक कदम आगे बढ़ गया। विंस मैकमैहन ने इन्हें "लव डॉक्टर" का शिर्षक दिया। इनमे से कई रिश्ते सार्वजनिक होते हैं, जैसे ट्रिपल एच और चायना और कुछ निजी जैसे स्टेसी कैब्लेर और टेस्ट। कई मिले जुले होते हैं जैसे सीएम पंक और ऐजे ली और कईयों का मतलब ही नहीं समझता जैसे कैब्लेर और डेविड फ्लेयर। हर ईवेंट में WWE इन प्यार और मोहब्बत करनेवाले रैसलर्स के लिए अनुकूल होती है। ये रहे 5 ऑनस्क्रीन कपल जो, असली ज़िन्दगी में भी एक दूसरे को डेट किया करते थे: 1- एजे ली और सीएम पंक मुझे नहीं मालुम कि वे रैस्लिंग जोड़ी है या नहीं, क्योंकि WWE प्रेम कथाओं में इनका जिक्र कम ही हुआ है। ली जिन्हें "ब्लैक विडो" के नाम से जाना जाता है वे डेनियल ब्रायन, केन और पंक ले साथ रिश्ते में जुड़ चुकी हैं। उन्होंने ब्रायन से शादी करने का निर्णय लिया और फिर उन्हें छोड़ दिया। इसके बाद केन आएं और पंक। पंक ने कहा उन्हें 'क्रेजी" लड़कियाँ पसंद है। ली ने पंक को रिंग में प्रोपोज़ किया जिसपर पंक ने चौंकते हुए उन्हें मना कर दिया। अंत में उन्होंने ली से शादी की और अब दोनों बिज़नस से दूर अपनी ज़िंदगी जी रहे हैं। 2- डायमंड डलास पेज और किम्बर्ली ddp-1474467780-800 इन दोनों ने WCW में सुर्खियां बनाई जब किम्बर्ली, जॉनी बी. बैड (मार्क मेरो) के साथ थी। पेज स्कॉट स्टीनर के साथ प्रोग्राम किया जिसमें उनकी पत्नी भी शामिल थी। स्क्रिप्ट के अनुसार स्टीनर ने किम्बर्ली को अगवा किया और फिर उन्हें चलती हुई कार से बाहर फेंक दिया। हम सब जानते है कि वे आज ठीक है। तब से दोनों का तलाक हो चूका है, पेज जब WCW में अपने सबसे अच्छे दौर से गुज़र रहे थे तब उनके पास कंपनी का ख़िताब भी था और एक कोने में उनकी पत्नी खड़ा हुआ करती थी। पेज के कंपनी में आखरी समय के दौरान एक एंगल और था जहाँ पर किम्बर्ली उनपर टर्न हुई और एरिक बिस्कॉफ़ और विंस रुस्सो से जा मिली। 3- रैंडी सैवेज और एलिजाबेथ 3-73-1474467879-800 हल्कमेनिया एरा के समय की ये प्यारी जोड़ी थी। सैवेज और एलिजाबेथ की जोड़ी जैसे ब्यूटी और बीस्ट की जोड़ी थी। स्क्रीन के सामने और पीछे ये जोड़ी अलग थी। रिंग के बाहर एलिजाबेथ बड़ी दायित्व थी। इसकी शुरुआत जॉर्ज "द एनिमल" स्टीली से हुई और फिउड कईयों के साथ आगे बढ़ा। सैवेज के पागलपन, भरोसा की कमी और प्यार में बेवफ़ाई को लेकर काफी अफवाहें उडी। ये जोड़ी रियलिटी टीवी के स्वर्ग में बनी थी। दर्शक इन्हें आज के जेरी स्प्रिंग शो की तरह पसंद करने लगे थे। 4- मार्क मेरो और सेबल sriezx24-600x400-1474468012-800 मेरो और सेबल की शादी ऑफ़ स्क्रीन हुई और वें दोनों ऑन स्क्रीन कपल भी थे जब मेरो (जॉनी बी. बैड) WCW से WWE के मिडकार्ड में आएं। वहां पर उन्होंने ठीक-ठाक काम किया। सेबल ने जब प्लेबॉय के लिए शूट किया तब वे बिज़नस की सबसे चर्चित महिला थी और इसे लेकर काफी तनाव था। दोनों फिर अलग हो गए और तलाक ले लिया। सेबल की शादी ब्रॉक लैसनर से हुई और मेरो प्रेरक वक्ता बन गये। 5- चार्ली हेस और जैकी गेडा 31a1643e2021142c480da0d36b647b3d-1474468269-800 यहाँ पर वो जोड़ी है जिनके बारे में शायद आपको मालूम न हो, या फिर आप भूल चुके हैं। हेस और गेडा ज्यादा समय तक WWE में नही रहे, लेकिन दोनों की मुलाकात कंपनी में ही हुई। हेस रीको के साथ टैग टीम पार्टनर थे और गेडा उनके साथ जुड़ी थी। ऑन स्क्रीन दोनों की जोड़ी बनी जो ऑफ़ स्क्रीन भी चली। गेडा ने थोड़ी मुश्किलों से रैसलिंग में एंट्री की और दूसरे सीजन का करार हासिल किया। WWE और TNA छोड़ने के बाद भी वे इंडिपेंडेंट रैसलिंग करती रही। कई प्रोमोशन्स में हेस टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं, खासकर शेल्टन बेंजामिन के साथ वे वर्ल्ड ग्रेटेस्ट टैग टीम थे। हेस और गेडा के चार बच्चे हैं। लेखक: डीएम लेविन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications