Ad
यहाँ पर वो जोड़ी है जिनके बारे में शायद आपको मालूम न हो, या फिर आप भूल चुके हैं। हेस और गेडा ज्यादा समय तक WWE में नही रहे, लेकिन दोनों की मुलाकात कंपनी में ही हुई। हेस रीको के साथ टैग टीम पार्टनर थे और गेडा उनके साथ जुड़ी थी। ऑन स्क्रीन दोनों की जोड़ी बनी जो ऑफ़ स्क्रीन भी चली। गेडा ने थोड़ी मुश्किलों से रैसलिंग में एंट्री की और दूसरे सीजन का करार हासिल किया। WWE और TNA छोड़ने के बाद भी वे इंडिपेंडेंट रैसलिंग करती रही। कई प्रोमोशन्स में हेस टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं, खासकर शेल्टन बेंजामिन के साथ वे वर्ल्ड ग्रेटेस्ट टैग टीम थे। हेस और गेडा के चार बच्चे हैं। लेखक: डीएम लेविन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी
Edited by Staff Editor