WWE के 5 ऐसे कपल्स जिनकी उम्र में काफी अंतर हैं

ewetlld-1493130597-800

जब आप अपनी पूरी जिंदगी किसी से मिलने के बाद उस पर खर्च करने के लिए सोचते है तो यह वाकई एक मुश्किल काम है। अपनी जिंदगी से किसी दूसरे ऐसे शख्स के लिए समय निकालते है जिसके साथ आप अपना जीवन बीतना चाहते है, यह वाकई खुशनुमा पल होता है। लेकिन जब वर्ल्ड रैसलिंग एंटरटेनमेंट के कर्मचारी हो तो आपके लिए समय निकालना बहुत मुश्किल हो जाता है, और इस बिजनेस के बाहर किसी और का मिलना असंभव हो जाता है। जिससे आप रिलेशन रख सके। आप हमेशा अपने साथ उस इंसान को चाहेगें जो आपकी फील्ड से हो और साथ ही आपको अच्छे से जाने और आपकी परेशानियों को समझे। वर्ल्ड रैसलिंग एंटरटेनमेंट के कर्मचारी होने के नाते सुपरस्टार के बिजी शेडयूल को देखते हुए उनके पास समय काफी कम ही रहता है। आज हम आपको WWE के कुछ ऐसे कपल्स के बारे में बताने जा रहे है, जो आज साथ बहुत खुश है, लेकिन उनकी उम्र में काफी अंतर है, बावजूद इसके वह बहुत खुश है, हम आशा करते है कि वह हमेशा खुश रहे। तो आइए बिना किसी देरी के आपको WWE के 5 रैसलिंग कपल्स के बारे मे बताते है जिनकी उम्र में काफी अंतर है।

निकी बेला और जॉन सीना- 7 साल

निकी बेला और जॉन सीना, शायद ही कोई ऐसा हो जो इनके बारे में न जानता हो, दोनों ही WWE के बड़े सुपरस्टार के रुप में जाने जाते है। कई सालों से दोनों सुपरस्टार साथ है, लेकिन लोगों को तब इनके रिश्ते के बारे में पता चला जब टोटस डीवाज इनके साथ आई। कई फैंस का मानना है कि इनका रिश्ता बनाया गया है, लेकिन कुछ भी हो, आप इस बात से इनकार नहीं कर सकते है कि दोनों के साथ आने के बाद वह और ज्याद सफल हुए है। दोनों की उम्र में 7 साल का अंतर है, लेकिन इसकी परवाह किए बिना वह साथ है। फिलहाल जॉन और निकी साथ में काफी खुश है।

लिव मॉर्गन और एंजो अमोरे - 8 साल

1_017-1493130781-800

पिछले साल मॉर्गन और अमोरे की सोशल मीडिया पर आई पिक्चर के बाद यह रिलेशनशिप चर्चा में आया है। एक जोड़ी के रुप में दोनों ही शानदार काम कर रहे है और न केवल अपने गीमिक के कारण बल्कि वह वास्तव में न्यू जर्सी में एक दूसरे के अलावा सात मील से भी कम दूरी पर बड़े हो गए थे। 22 साल की मॉर्गन एंजो के करिजमा और चार्म से इतना प्रभावित हुई कि वह आज एंजो के साथ है। एंजो ने खुद से 8 साल छोटी मॉर्गन को अपने लिए चुना।

सेबल और ब्रॉक लैसनर - 10 साल

brock-and-rena-lesnar-28584679-1493130836-800

ब्रॉक लैसनर और सेबल लंबे समय से एक साथ है। 2006 में ब्रॉक लैसनर और सेबल की शादी हुई थी और वह अब 2 प्यारी बच्चियों के माता-पिता हैं। ब्रॉक लैसनर WWE और MMA करियर के लिए मशहूर हैं, तो वही उनकी पत्नी सेबल अपने WWE करियर के लिए जानी जाती है। हम इस बात से इंकार नहीं कर सकते है कि ब्रॉक लैसनर रिंग में सबसे ताकतवर रैसलर में से एक है। ब्रॉक लैसनर और उनकी पत्नी सेबल में 10 साल का अंतर है। सेबल, लैसनर से 10 साल बड़ी है, लैसनर जहां 39 साल के है तो सेबल 49 साल की, लेकिन इसके वाबजूद दोनों ने उम्र के बंधन को तोड़ते हुए साथ रहने का फैसला किया।

मिशेल मक्कूल और द अंडरटेकर - 15 साल

undertaker-ill-michelle-1493130870-800

दो असफल विवाहों के बाद आप सोच सकते हैं कि अंडरटेकर को मार्क कैलावे भी कहा जाता है। दो असफल विवाह के बाद अंडरटेकर ने साल 2010 में मिशेल मैक्कूल के साथ शादी की, और दिन ब दिन उनके रिश्ते में मजबूती आ रही है। रैसलमेनिया 33 पर मिशेल मैक्कूल को पहली पंक्ति में देखा गया था। अंडरटेकर और मिशेल मैक्कूल के बीच 15 साल का अंतर है, अंडरटेकर जहां 52 वर्षीय है तो उनकी पत्नी मिशेल मैक्कूल 37 वर्षीय है, लेकिन दोनों ने अपने प्यार के बीच उम्र के बधंन को तोड़ दिया। अंडटेकर और मिशेल एक बच्ची के माता पिता हैं।

पेज और अल्बर्टो डेल रियो - 15 साल

alberto-del-rio-paige-are-a-couple-at-disney-land-1493130958-800

रैसलिंग के सबसे चर्चित कपल में से एक हैं अल्बर्टो डेल रियो और पेज। 2016 में काफी उथल-पुथल के बाद ऐसा लग रहा है जैसे अल्बर्टो डैल रियो और पेज के बीच चीजे आगे बढ़ती नज़र आ रही हैं। इसके अलावा पेज के लिए पिछले कुछ समय से उनका समय काफी मुश्किल चल रहा है। पे़ज को WWE की वेलनेस पॉलिसी तोड़ने की वजह से 60 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद पेज की आपत्तिजनक वीडियो और कुछ तस्वीरे इंटरनेट पर लीक हो गई थी। पेज ने अक्टूबर में प्यूर्टो रिको में एक इंडिपेंडेंट रैसलिंग शो पर अपने प्रेमी अल्बर्टो डैल रियो को प्रपोज किया था, जल्द ही दोनों कप्लस शादी कर सकते है। दोनों के बीच 15 साल का अंतर है। पेज,अल्बर्टो डेल रियो से 15 साल छोटी है, बावजूद इसके दोनों साथ है। लेखक: हैरी केटल, अनुवादक: अंकित कुमार