Ad
2007 में वेंजेंस में कैंडिस ने मेलीना को हराकर अपना पहला WWE महिला चैंपियनशिप का खिताब जीता। वह WWE का खिताब जीतने वाली पहली पूर्व डिवा सर्च प्रतियोगी भी बनी। मिशेल अपनी हसी के लिए जानी जाती हैं और गो डैडी के लिए वह मॉडल के तौर पर काम भी कर चुकी हैं। वह पांच वर्ष तक WWE का हिस्सा रही, जिसकी शुरुआत 2004 में हुई। वह कई बॉडीबिल्डिंग और कार मैगज़ीन जैसे फ्लेक्स और लोराइडर मैगज़ीन में नजर आई। प्लेबॉय के जून 2002 के अंक में उन्हें साइबर गर्ल ऑफ द वीक का नाम दिया गया। इसके अलावा वह पार्टी ऑफ फाइव और सेवेंथ हेवन जैसे पारिवारिक कार्यक्रमों में भी नजर आई।
Edited by Staff Editor