WWE से लंबे वक्त तक जुडे़ रहने वाले पांच सुपरस्टार्स

अक्सर कहा जाता है कि दुनिया मे कोई किसी का सगा नहीं होता और जब बात WWE के नज़रिए से की जा रही हो तो ये 100% सच साबित होती है। लेकिन WWE जगत में कंपनी के प्रति निष्ठा दिखाने वाले कई स्टार्स हैं और ये सभी विंस मैकमैहन के लिए बेहद खास हैं।

Ad

सालों साल कंपनी से जुड़े रहना आसान बात नहीं है। इसके बदले स्टार्स को भी कंपनी से सम्मान मिलता है। चाहे वो कोई अवॉर्ड के रूप में मिले या फिर किसी रैसलर को ख़िताब के रूप में। विंस मैकमैहन और उनके पिता लम्बे समय से कंपनी के प्रति निष्ठा दिखाने वालों की प्रसंशक रहे हैं।

ये रहे ऐसे 5 स्टार्स को काफी लम्बे समय से WWE में काम करते आ रहे हैं।


#5 बिग शो

बिग शो साल 1999 में कंपनी से जुड़े थे और फरवरी 2018 तक कंपनी से सबसे लम्बे समय तक जुड़े रहने वाले स्टार साबित हुए। उस समय उन्होंने कंपनी के साथ 10 साल का करार किया और जल्द ही मेन इवेंट में जगह बना ली।

अब लगभग दो दशक बाद बिग शो ने कंपनी में काफी कुछ हासिल कर लिया है। लोअर कार्ड से लेकर वो मेन इवेंट का हिस्सा रह चुके हैं। सिंगल्स चैंपियन के साथ साथ वो टैग टीम रैसलर भी रह चुके हैं। बिग शो कंपनी के ऐसे रैसलर हैं जिनके निष्ठा और कंपनी के प्रति प्रतिबद्धता कइयों के लिए रोल मॉडल है।

#4 मार्क हेनरी

मार्क हेनरी जिन्हें 'वर्ल्डस स्ट्रॉन्गेस्ट मैन' कहा जाता है वो भी एक लम्बे समय से WWE का हिस्सा हैं। 1990 के दशक में दुनिया भर में स्ट्रांगमैन और पावरलिफ्टिंग में नाम बनाने के बाद साल 1996 में वो कंपनी से जुड़े और तबसे वो कंपनी का हिस्सा हैं।

उस समय के बाद उन्होंने कंपनी के साथ कई बार करार किया और करीब 20 से ज्यादा सालों तक दुनिया भर में WWE की ओर से काम करते नज़र आये। इस बीच कभी को कॉमेडी मैचों का हिस्सा थे तो कभी टॉप ख़िताब को चुनौती देते नजर आएं।

कंपनी के प्रति उनकी निष्ठा के कारण ही वो साल 2011 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। कई बार हेनरी को तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन सभी रणनीति असफल साबित हुई।

#3 माइकल कोल

माइकल कोल काफी लम्बे समय से WWE के लिए कमेंट्री करते आ रहे हैं। वो करीब 20 सालों से कंपनी के लिए ये काम कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने साल 1997 में कई थी और फिर साल 1999 में उन्होंने जिम रोस की जगह फुल टाइम कमेंटेटर बन गए

कमेंटेटर के रूप में कोल की काफी आलोचना भी हुई है। जहां जिम रोस दर्शकों की भावना से जुड़ते थे वैसा काम कोल करने में असमर्थ रहे हैं। हाल ही के दिनों में उनके काम का स्तर और नीचे गिर गया। उन्होंने माइक पर वो बातें कहनी पड़ी जो विंस मैकमैहन ने उनसे कहलवाया। इसपर खुद कोल तैयार नहीं थे। इन सभी चीजों के बावजूद वो इतने लम्बे से कंपनी से जुड़े हैं ये सराहनीय है।

#4 ट्रिपल एच

पिछले कुछ सालों से ट्रिपल एच खुद WWE की पहचान बन गए हैं। WWE द्वारा लिए गए कई महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम में ट्रिपल एच का बड़ा योगदान रहा है। DX फैक्शन के साथ उन्होंने बेहतरीन काम किया और एटीट्यूड एरा के टॉप स्टार साबित हुए।

फिर उन्होंने विंस मैकमैहन की बेटी स्टेफ़नी मैकमैहन से शादी कर ली और WWE प्रोग्रामिंग में अहम स्थान हासिल किया। NXT ब्रैंड आज ट्रिपल एच की देखरेख में ही इतना बड़ा और लोकप्रिय हुआ है। पिछले 23 सालों में ट्रिपल एच ने कंपनी को काफी कुछ दिया है।

आज वो WWE के भविष्य के स्टार्स बनाने का काम कर रहे हैं।

#1 माइक शियोडा

माइक शियोड WWE के सबसे लम्बे समय तक रेफरी रह चुके हैं। वो पहली बार साल 1989 में दिखें थे और फिर 1992 में फुल टाइम काम करने लगे। इस बीच वो कई बड़े मैचों में भी शामिल रह चुके हैं। इसमें रैसलमेनिया XIV पर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन बनाम शॉन माइकल्स, ब्रॉक लैसनर और बिग शो के बीच रिंग टूटने वाला मैच, रैसलमेनिया 31 का मेन इवेंट जैसे कई मैचेस शामिल हैं। माइक WWE के इतिहास के कई मैचों का हिस्सा बन चुके हैं। लेखक: एलेक्स, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications