5 फेस टर्न जिन्हें हम जल्द से जल्द देखना चाहते हैं

natalya_bio-1ecc5d130df47a9dd34a3c727e721f1a-1490103948-800

प्रोफेशनल रैसलिंग की पूरी कहानी केफेब पर बनी हुई है। जहां पर अच्छे रैसलर हैं और बुरे। उन्हें हम फेस और हील कहकर बुलाते हैं। पहली नज़र में में बिल्कुल आसान दिखाई देता है? लेकिन साल 2017 में ऐसा नहीं है। आज दर्शक अपना हीरो खुद चुनते हैं, चाहे वो फेस हो या फिर हील। इसका उदहारण है हील केविन ओवन्स जिन्हें दर्शक पसंद करते हैं और वहीं अब दर्शक फेस रैसलर्स को बू भी करने लगे हैं। इसके पीछे की एक वजह ये है कि कंपनी अपने स्टार्स दर्शकों पर जबरदस्ती सामने करती है। अगर WWE दर्शकों की बात सुनती तो ये रैसलिंग दुनिया ज्यादा अच्छी जगह होती। रॉस्टर पर ऐसे कई हील्स हैं जिन्हें फेस टर्न से कंपनी को बहुत फायदा हुआ होता। इन सभी को दर्शक चीयर करते हैं, ऐसे में उन्हें टर्न ज़रूर करना चाहिए। ये रहे 5 WWE हील्स जिन्हें जल्द से जल्द फेस टर्न करने की ज़रूरत है:

Ad

#5 नटालिया

स्मैकडाउन लाइव पर नटालिया का हील रूप काम नहीं कर रहा। दर्शक नटालिया को पसंद करते हैं और इसलिए उन्हें बू नहीं किया जाता। इस समस्या को सुलझाने का सबसे अच्छा तरीका है उनका फेस टर्न करवाना। एक बड़े परिवार से उनका संबंध है, तकनीकी रूप से वो अच्छी हैं और उनकी माइक स्किल शानदार है। पिछले कुछ महीनों से वो कंपनी में हील की भूमिका निभा रही हैं और अब लगता है उनके फेस टर्न का सही समय आ चुका है।

#4 रूसेव

rs-rusev-v1-f7a266d9-5629-4531-98c8-6479875668ab-1498139541-800

रूसेव ने अपने गिम्मिक को सबसे ज्यादा नफरत करने वाला गिम्मिक बनाया है। अमेरिकन से नफरत करने वाले इस विदेशी रैसलर इस समय कंपनी के टॉप पर हैं। एक समय पर ऐसा लग रहा था कि कंपनी उन्हें बाद पुश देगी लेकिन तभी सुपरस्टार शेक अप हो गया। दुर्भाग्य से ऐसा हो नहीं पाया और तब से रूसेव टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं। ये आईडिया अब असरदार नहीं रहा तो क्यों न रुसेव को वापस बेबीफेस बनवा दिया जाए। रूसेव को सभी रैसलिंग प्रसंशक पसंद करते हैं और उनकी एंट्री पर हमेशा उन्हें चीयर किया करते थे। इसलिए स्मैकडाउन लाइव पर उनका फेस बनाना एक अच्छा विकल्प होगा।

#3 केविन ओवन्स

kevin-owens-1498139516-800

एजे स्टाइल्स को बू किये जाने का एक ही तरीका है, उनके द्वारा क्रिस जैरिको, एजे स्टाइल्स या फिर शिंसुके नाकामुरा जैसे स्टार्स पर हमला करने से। वो माइक पर जितने अच्छे हैं उतने ही अच्छे रिंग में भी हैं। चाहे वो जितनी बार भी दर्शकों की बुराई करें हर बार दर्शक उनका जोरदार स्वागत करते हैं। WWE यूनिवर्स ज्यादा समय के लिए केविन ओवन्स को बू नहीं कर सकती और इसलिए उनका फेस टर्न करवाना ज़रूरी है। द न्यू फेस ऑफ अमेरिका WWE का फेस बनकर भी बहुत अच्छा काम करेंगे। हील के रूप में उनका गिम्मिक अच्छा है लेकिन उन्हें फेस बनना चाहिए।

#2 द क्लब

973d165627e69953132faf331f2717e0_crop_exact-1465636399-800-1498139579-800

क्या आप भी मानते हैं कि द क्लब हील स्टेबल है? इंटरनेट पर उनकी लिकप्रिय स्किट सीरीज साउथपॉ रीजनल रैसलिंग के बाद उन्हें मंडे नाईट रॉ पर बेबीफेस स्टेबल की तरह आना चाहिए। कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज़ का फेस टर्न ही इस समय उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प दिख रहा है। न्यू जापान प्रो रैसलिंग में उनके किरदार बुलेट क्लब के लिए उन्हें जाना जाता है। इसके अलावा अगर वो अपने पुराने साथी एजे स्टाइल्स या फिर फिन बैलर से हाथ मिला लें तो ये भी एक कमाल का नज़रिया होगा।

#1 ब्रे वायट

bray-wyatt-entrance-1498139482-800

आप सब से एक बात बोलूं? ब्रे वायट की एंट्रेंस देखते हुए उन्हें बेबीफेस बना देना चाहिए। उनकी एंट्रेंस सभी रैसलिंग प्रसंशकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके अलावा उनका नेगेटिव किरदार होने के बावजूद दर्शक हमेशा उन्हें चीयर करते दिखाई देते हैं। इससे उनकी लोकप्रियता दिखती है और उन्हें फेस में टर्न करना चाहिए। लेखक: आकाश चिलंकी, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications