WWE के 5 रोचक तथ्य जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे

16-47-28-6ad5c-1512243734-500

21वीं सदी के शुरुआत से WWE सबसे लोकप्रिय रैसलिंग प्रमोशन रही है। करीब 150 देशों में WWE का प्रसारण 36 मिलियन लोगों तक होता है। इस दौरान WWE के कई फैक्ट्स हमे मालूम हुए हैं, जैसे ब्रूनो समार्टिनो का 2803 दिनों तक चैंपियन बने रहना और रिक फ्लेयर और जॉन सीना द्वारा 16 बार वर्ल्ड टाइटल जीतना।

Ad

ऐसे कई रिकार्ड्स हैं जिनके बारे में हम सुनते आएं हैं, लेकिन कुछ रैसलर्स के नाम ऐसे भी रिकॉर्ड हैं जिनके बारे में बेहद ही कम लोग जानते होंगे। यहां पर हम WWE के ऐसे ही 5 फैक्ट्स के बारे में बात करेंगे जिन्हें सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।


#5 सबसे ज्यादा पीपीवी में शिरकत करना

द बिग रेड मशीन, साल 1995 से कंपनी से जुड़े हुए हैं। उनके 22 साल के करियर में उनके नाम ढेर सारे रिकॉर्ड हैं। इसमें 2014 तक उनके नाम रॉयल रम्बल में सबसे ज्यादा एलिमिनेशन और सबसे ज्यादा मनी इन द बैंक मैच में शिरकत करने का रिकॉर्ड है।

इसके अलावा वो बाकी रैसलर्स की तुलना में सबसे ज्यादा पे पर व्यू का हिस्सा बन चुके हैं। वो कुल 171 पे पर व्यू इवेंट्स का हिस्सा बन चुके हैं। अंडरटेकर, 166 पीपीवी अपियरेंस के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

#4 द फेस डैट रन्स द प्लेस

16-47-50-548aa-1512243837-500

काफी लम्बे समय तक हल्क होगन ही कंपनी के फेस थे। वो ना केवल WWE के फेस थे बल्कि वो पूरे प्रोफेशनल रैसलिंग के फेस थे। पॉप कल्चर एंटरप्राइज में उतरते हुए WWE ने हल्क होगन को टॉप स्टार के रूप में पुश किया।

होगन कुल 89 पीपीवी इवेंट्स का हिस्सा थे जिसमें से 78 मुख्य इवेंट थे। लगभग 87% मुकाबले। इससे रैसलिंग जगत पर उनका पर उनका प्रभाव देखा जा सकता है।

#3 द आयरन मैन

16-48-07-9e239-1512159531-500

रॉयल रम्बल के रिंग में सबसे ज्यादा समय बिताने वाले रैसलर को आयरन मैन कहा जाता है। एक रॉयल रम्बल मैच में सबसे ज्यादा समय बिताने का रिकॉर्ड रे मिस्टीरियो के नाम है।

2006 के रॉयल रम्बल में मिस्टीरियो रिंग में 1 घन्टे, 2 मिनट और 12 सेकंड तक रहे। लेकिन सभी रॉयल रम्बल को मिलाकर रिंग में सबसे ज्यादा समय बिताने का रिकॉर्ड क्रिस जैरिको के नाम है। क्रिस जैरिको 4 घंटे, 56 मिनट और 12 सेकण्ड्स तक रिंग में रह चुके हैं।

#2 नया चैंपियन

16-48-31-7fec0-1512243998-500

जब बात WWE चैंपियनशिप की होती है तो उसके चैंपियंस जल्दी-जल्दी नहीं बदलते। एजे स्टाइल्स के हाथों ख़िताब हारने के पहले तक जिंदर महल करीब 170 दिनों तक चैंपियन थे। वहीं रॉ डिवीज़न पर ब्रॉक लैसनर 240 दिनों से चैंपियन बने हुए हैं। उसके पहले केविन ओवन्स करीब 188 दिनों तक चैंपियन थे तो वहीं एजे स्टाइल्स 140 दिनों तक चैंपियन थे।

लेकिन साल 1999 में WWF चैंपियनशिप करीब 11 बार बदली गयी थी। जिसका मतलब है हर एक महीने में एक नया चैंपियन था।

#1 सबसे अधिक जीत प्रतिशत

16-48-46-e23b6-1512160542-500

जब बात सबसे अच्छे जीत प्रतिशत कि हो तो किस रैसलर का नाम आपके दिमाग मे सबसे पहले आता है? जॉन सीना? रोमन रेन्स? ब्रॉन स्ट्रोमैन? या फिर ब्रॉक लैसनर?

लेकिन इनमें से कोई भी नहीं है ना ही कोई भी विजेता के करीब भी नहीं है। ये रिकॉर्ड एल टोरितो के नाम है। जी हां, चार फीट पांच इंच के मेक्सिकन रैसलर के नाम ये रिकॉर्ड है। उनकी जीत प्रतिशत है 91.78 %।

लेखक: सिल्वर प्लेस, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications