शार्लेट फ्लेयर- 2 शादियां

शार्लेट फ्लेयर WWE की कितनी बड़ी सुपरस्टार हैं, यह शायद बताने की जरूरत नहीं है। पिछले कुछ सालों में WWE में विमेंस डिवीजन को अगर आगे ले जाने में किसी फीमेल सुपरस्टार का सबसे ज्यादा योगदान रहा है तो वह शार्लेट फ्लेयर हैं। WWE में कई टाइटल अपने नाम कर चुकीं शार्लेट फ्लेयर आज विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी सुपरस्टार हैं।
WWE के दिग्गज सुपरस्टार रिक फ्लेयर की बेटी होने के बावजूद शार्लेट फ्लेयर का जीवन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। शार्लेट फ्लेयर ने केवल 24 साल की उम्र में में रिकी जॉनसन से शादी की लेकिन कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया।
इसके बाद शार्लेट फ्लेयर ने 2013 में इंग्लिश प्रोफेशनल रैसलर ब्राम से शादी की लेकिन उनका भी ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। दो साल में ही ये कपल अलग हो गया। फिलहाल शार्लेट फ्लेयर जल्द ही फैंस को अपनी तीसरी शादी की खुशखबरी दे सकती हैं।