विंस मैकमैहन द्वारा WWE में रिजेक्ट किये गए 5 आईडिया जो ब्लॉकबस्टर साबित हो सकते थे 

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

2- विंस मैकमैहन ने WWE में डीन एम्ब्रोज और एजे ली की जोड़ी बनाने का आईडिया रिजेक्ट कर दिया

Ad
डीन एम्ब्रोज
डीन एम्ब्रोज

हालांकि, पूर्व WWE सुपरस्टार डीन एम्ब्रोज ने द शील्ड के रूप में शानदार मेन रोस्टर डेब्यू किया था। आपको बता दें, एक पूर्व WWE लेखक ने डीन एम्ब्रोज के डेब्यू से पहले विंस मैकमैहन को उनकी जोड़ी एजे ली के साथ बनाने का आईडिया दिया था।

Ad

देखा जाए तो एजे ली और एम्ब्रोज का कैरेक्टर एक जैसा था और एक जोड़ी के रूप में ये दोनों कमाल कर सकते थे। हालांकि, विंस मैकमैहन को यह आईडिया पसंद नहीं आया और इसके बजाए उन्होंने एजे ली को Raw का जनरल मैनेजर बनाने का फैसला किया।

1- विंस मैकमैहन ने WWE WrestleMania 35 में कर्ट एंगल का रिटायरमेंट मैच जॉन सीना से कराने से इनकार कर दिया

कर्ट एंगल
कर्ट एंगल

कर्ट एंगल ने रोड टू WrestleMania 35 के दौरान विंस मैकमैहन के सामने अपने आखिरी मैच में जॉन सीना का सामना करने का आईडिया दिया। हालांकि, विंस इसके लिए तैयार नहीं हुए और उन्होंने कहा कि वह WrestleMania 36 में उन दोनों का मुकाबला कराने के बारे में सोच सकते हैं।

हालांकि, कर्ट रिटायरमेंट के लिए एक साल और इंतजार नहीं कर सकते थे इसलिए उन्होंने अपना आखिरी मैच बैरन काॅर्बिन के खिलाफ लड़ा। अगर विंस, कर्ट एंगल का मैच जॉन सीना से कराने के लिए मान जाते थे तो फैंस को एक शानदार रिटायरमेंट मैच देखने को मिलता।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications