5 WWE लेजेंड्स सुपरस्टार्स जिनका निधन 2020 में हुआ

माता-पिता के साथ द रॉक
माता-पिता के साथ द रॉक

4. हॉवर्ड फिंकल

हॉल ऑफ फेमर और दिग्गज हॉवर्ड फिंकल का 69 साल की उम्र में 16 अप्रैल 2020 को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी WWE ने ट्ववीट कर दी थी। साल 1975 में WWE के मालिक विंस मैकमैहन ने सबसे पहले हॉवर्ड फिंकल को हायर किया था। साल 1977 में MSG में फिंकल ने अपना डेब्यू किया था।

1979 के बाद जल्दी ही वो रिंग में अनाउंसर की भूमिका निभाने लगे और रिंग अनाउंसर के रूप में उन्हें काफी सफलता मिली। WWE में फिंकल कई स्टोरीलाइन में शामिल रहे थे। फिंकल ने साल 1995 में पहली बार प्रोफेशनल रेसलिंग की थी। पिछले कुछ सालों से फिंकल ऑफ टीवी हो गए थे।