5 WWE लैजेंड्स जो WrestleMania 33 में लड़ते हुए नज़र आ सकते हैं

रैसलमेनिया 33 में अब दो हफ्तों से भी कम वक़्त बाकी है। प्रोफेशनल रैसलिंग का यह सबसे बड़ा इवेंट है और इसके लिए कंपनी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। पूरी दुनिया की नज़र की मेनिया के 33वें संस्करण पर है। इस साल टाइटल लाइन पर होंगे, इसी के साथ करियर भी लाइन पर है और इसके साथ कुछ सरप्राइज़ भी देखने को मिल सकते हैं। बात जब सरप्राइज़ की हो, तो निश्चित ही फैंस कुछ लैजेंड्री सुपरस्टार्स को वापसी करते हुए देखना चाहेंगे। क्या पता कोई WWE हॉल ऑफ फेमर नज़र आए ? यह तो वक़्त ही बताएगा की फ्लॉरिडा में फैंस के लिए क्या चुका है। सोचिए अगर एक से ज्यादा लैजेंड फ्लॉरिडा में लड़ते हुए नजर आए? सबसे पहले क्राउड़ का रीएक्शन देखने वाला होगा और दूसरा कुछ पुरानी दुश्मनी भी सामने आ सकती है। तो बिना किसी देरी के आइए नजर डालते है उन 5 लैजेंड्स पर जो इस साल रैसलमेनिया में लड़ते हुए नज़र आ सकते है।

Ad

1- बैथ फीनिक्स

beth_phoenix_bio-1489928554-800

अगर हम लैजेंड की बात करते है, तो जरूरी नहीं की उसे गोल्डन एरा या उससे पहला का ही होना चाहिए। 50 साल से कम के भी बहुत सारे लैजेंड्स है। सोचिए एटिट्यूड एरा, द रूथलैस एग्रेशन के समय की, कितने सारे लैजेंड हमें उस समय के दौरान देखने को मिले। बैथ फीनिक्स को इस साल WWE हॉल ऑफ में शामिल जाएगा और अभी उनकी उम्र मिड 30 में है, इसी वजह से वो रैसल कर सकती हैं।

2- रे मिस्टीरियो

rey_mysterio_bio-1489928515-800

रे मिस्टीरियो अभी भी लूचा अंडरग्राउंड का हिस्सा है, इस वजह से उनका इस साल रैसलमेनिया में नज़र आना काफी मुश्किल ही नज़र आ रहा है। मिस्टीरियो एक अंडरडॉग है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने करियर में काफी उपलब्धियां हासिल की है। हालांकि मिस्टीरियो ने सबको गलत साबित किया और फैंस आज भी उन्हें काफी पसंद करते हैं। अगर मिस्टीरियो रैसलमेनिया 33 में नज़र आते है, तो उन्हें क्राउड़ की तरफ से ग्रैंड वेलकम मिलेगा। यह बात भी ध्यान में रखनी चाहिए कि मिस्टीरियो रैसलमेनिया वीकेंड के समय फ्लॉरिडा में ही होंगे। इसका मतलब यह नहीं कि वो मेनिया में नज़र आएंगे ही, लेकिन फिर भी इस बात की उम्मीद तो की ही जा सकती है।

3- जेक "द स्नेक" रॉबर्ट्स

jake-the-snaker-roberts-old-school-raw-1-january-6-2014-1489928489-800

यह बात फैंस को पहले ही बता दें कि 61 वर्षीय हॉल ऑफ फेमर 10 -15 तक लड़ नहीं सकते। याद कीजिए दो साल पहले तक जेक रॉबर्ट्स नशे का सेवन करते थे, लेकिन उन्होंने डाइमंड डैलस पेज की मदद से इसको पछाड़ते हुए खुद को सुधारा। ठीक होने के बाद जेक ने यह बात कई बार यह बात कही कि वो एक बार WWE के लिए लड़ना चाहते हैं। वो रॉयल रंबल मैच का हिस्सा बनना चाहते है। हालांकि कंपनी उन्हें किसी तरह से मेंनिया 33 का हिस्सा बना दे। वैसे भी WWE में कुछ भी हो सकता है।

4- कर्ट एंगल

kurt_angle_bio-1489928457-800

यह तो सब जानते ही है कि कर्ट एंगल को इस साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। आखिरकार 11 साल बाद वो एक बार फिर कंपनी में वापसी करेंगे। एंगल को सबसे अच्छे रैसलर में से एक में गिना जाता है। उनके करियर से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। कर्ट एंगल 48 साल के हो चुके है, लेकिन अभी भी वो काफी अच्छा कर सकते है।

5- सीएम पंक

498370f7910bc5fd83ef1f2cde7d545a-1-1489928399-800

सीएम पंक ऐसा नाम है, जिनकी रैसलमेनिया में आने की उम्मीद बहुत ही कम है। फिर भी फैंस सीएम पंक को एक बार रैसल करते हुए देखना चाहते है। UFC में खराब डैब्यू के बाद, पंक के पास WWE में आने के चांस है। पंक का वापिस आना अभी के लिए मुश्किल है, लेकिन अगर उनका म्यूजिक बजा, तो क्राउड़ का रीएक्शन देखने वाला होगा। WWE इवेंट्स के दौरान फैंस सीएम पंक का नाम चैन्ट करते रहते हैं। हाल में रॉ के एक एपिसोड में जब द रॉक ने सीएम पंक को फोन किया था, जब वो पेज की जिंदगी पर जीवनी बना रहे थे और सीएम पंक ने ट्वीट कर उनका शुक्रिया अदा किया।

Ad
Ad
Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications