WWE के 5 लेजेंड्स जिन्होंने टैप आउट किया

पिन फॉल से हारना शर्मनाक होता है। लेकिन एक सुपरस्टार के लिए सबसे ज्यादा शर्मिंदगी टैप आउट करके हारने पर होती है। WWE के सभी सुपरस्टार्स में कभी हार न मानने का जज़्बा होता है। लेकिन टैप आउट करके वो स्टार शारीरिक और मानसिक दबाब न सहने का सबूत देता है। ऐसे कई मौके हैं, जहाँ पर कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स ने भी टैप आउट किया। इस आर्टिकल में हम 5 WWE लेजेंड के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने एक समय पर टैप आउट किया था। #5 द अंडरटेकर screen-shot-2015-08-24-at-11-06-25-am-1475816675-800 द अंडरटेकर WWE में अबतक के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में एक हैं। रैसलमेनिया में उनकी सालों की स्ट्रीक सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इसलिए आप यहाँ देख सकते हैं कि 'द फिनम' भी एक आदमी के हाथों टैप आउट कर सकते हैं। खैर कोई नहीं, लेकिन उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार टैप आउट किया है। स्मैकडाउन पर उन्होंने कर्ट एंगल के ट्रायंगल चोक में फंसकर टैप आउट किया था। कर्ट एंगल वो मैच जीतने में कामयाब नहीं हुए थे, क्योंकि अंडरटेकर ने उन्हें उसी समय पिन कर दिया और इस वजह से ये मैच ड्रा हुआ। अंडरटेकर ने दूसरी बार टैप आउट ब्रॉक लैसनर के खिलाफ किया। समरस्लैम 2015 में दोनों की भिड़ंत हुई और लैसनर के किमुरा लॉक में फंसकर टेकर ने हार मान ली। हालांकि यहाँ पर अंडरटेकर की हार नहीं हुई क्योंकि रेफरी ने टैपिंग देखी ही नहीं। #4 ब्रॉक लैसनर anglebrock-1475817190-800 भले ही आज ब्रॉक लैसनर कंपनी के बीस्ट हों, लेकिन हमेशा से वे न रुकनेवाला राक्षस नहीं थे। 2002 में डेब्यू करते हुए ब्रॉक ने हल्क हॉगन और द रॉक जैसे स्टार को हराकर WWE यूनिवर्स को चौंका दिया था। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कर्ट एंगल से मिलने के पहले तक वे न रुकनेवाला बीस्ट बने थे। समरस्लैम 2003 में ब्रॉक लैसनर कर्ट एंगल के एंकल लॉक में फंस गए और टैप आउट किया। सर्वाइवर सीरीज 2003 पर लैसनर को क्रिस बेन्वा के खिलाफ मुकाबला किया और इससे भी पहले दोनों की कई बार भिड़ंत हो चुकी है। #3 स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन 17f1cd8f5830bd35e6131498b292e53b_crop_north-1475817535-800 स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन कंपनी के सबसे मजबूत SOB हैं। इसका सबूत उन्होंने रैसलमेनिया 13 पर दिया जहाँ शार्पशूटर में लॉक होकर उनका खून बहने लगा, लेकिन उन्होंने हार मानने से मना कर दिया। उस रात सभी ने ऑस्टिन की दर्द सहने की क्षमता देखी और रातों-रात ऑस्टिन लोकप्रिय हो गए। विडंबना ये है कि हील बनने के साथ ही उनके स्तर में गिरावट शुरू हो गयी। किंग ऑफ द रिंग पे-पर-व्यू के पहले रॉ पर उन्होंने क्रिस जेरिको के क्रॉसफेस और वॉल्स ऑफ़ जेरिको पर टैप आउट कर दिया था। इसके बाद साल 2001 में अनफोरगिवेन पे-पर-व्यू पर उन्होंने कर्ट एंगल के एंगल लॉक पर टैप आउट किया। #2 द रॉक hqdefault द रॉक कभी हार न मानने के चिन्ह रहे हैं। चाहे बात रैसलमेनिया 17 की हों जहाँ पर सभी उनके खिलाफ थे लेकिन फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी या फिर हल्क हॉगन के खिलाफ रैसलमेनिया 18 पर सबसे ज्यादा विरोध करने वालों दर्शकों के सामने, उन्होंने हार नहीं मानी। उन्हें डेब्यू पर दर्शकों ने उन्हें पसंद करने से इंकार कर दिया। लेकिन फिर भी रॉक ने हार नहीं मानी और अपने में बदलाव लाते हुए दर्शकों के चहिते बने और पीपल्स चैम्प कहलाने लगे। लेकिन क्रिस बेन्वा के खिलाफ कुछ अलग हुआ। टेलीविज़न पर क्रिस बेन्वा एकमात्र स्टार हैं जिन्होंने द रॉक को टैप आउट किया है। स्मैकडाउन के मैच पर क्रिस बेन्वा के क्रॉसफेस पर द रॉक ने टैप आउट किया था।#1 जॉन सीना kurt-angle-john-cena-tap-out-1442474478-800-1475817988-800 एक कारण जिसकी वजह से बच्चे जॉन सीना को पसंद करते हैं, वो है कि सीना कभी हार नहीं मानते। यही उनकी सबसे बड़ी बात है। चाहे चुनौती कितनी भी मुश्किल क्यों न हों, वे इससे उभरने का रास्ता ढूंढ ही लेते हैं। लेकिन ऐसे भी कई मौके हैं जब सीना को हार माननी पड़ी हो। स्मैकडाउन के मैच के दौरान क्रिस जेरिको के वाल्स ऑफ़ जेरिको में फंसकर जॉन सीना को टैप आउट करना पड़ा था। वहीँ दूसरी बार साल 2002 में उन्होंने स्मैकडाउन पर बेन्वा के खिलाफ क्रॉसफेस में फंसकर टैप आउट कर दिया था। पे-पर-व्यू पर उन्होंने केवल एक बार साल 2003 के नो मर्सी में कर्ट एंगल के एंगल लॉक में फंसकर टैप आउट किया था। लेखक: सीएम पंक, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications