3. लीटा
![लीटा](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/d868a-15977520378397.png?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/d868a-15977520378397.png?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/d868a-15977520378397.png?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/d868a-15977520378397.png?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/d868a-15977520378397.png?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/d868a-15977520378397.png?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/d868a-15977520378397.png?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/d868a-15977520378397.png 1920w)
लीटा एक ऐसी विमेंस रेसलर हैं जिन्होंने रेसलिंग की दुनिया में अहम भूमिका निभाई है। इन्होंने और ट्रिश स्ट्रेटस ने जिस तरह के मैच लड़े उसके कारण आज महिला रेसलिंग एक अलग स्तर पर है। लीटा ने कई तरह के सैगमेंट और कहानियों में अपना योगदान दिया जिसमें ऐज और मैट हार्डी के साथ इनकी कहानी काफी महत्वपूर्ण हैं।
सर्वाइवर सीरीज 2006 में वह अपने रिटायरमेंट मैच में मिकी जेम्स के खिलाफ हार गई थीं। इस मुकाबले में हार से लीटा नाखुश थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि वह इस बात को लेकर शो के लेखक, प्रोड्यूर्स और विंस मैकमैहन के पास तक गई थी।