1. ऐज
![ ऐज और अल्बर्टो डेल रियो](https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/f9ee3-15977525003248-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/f9ee3-15977525003248-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/f9ee3-15977525003248-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/f9ee3-15977525003248-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/f9ee3-15977525003248-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/f9ee3-15977525003248-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/f9ee3-15977525003248-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2020/08/f9ee3-15977525003248-800.jpg 1920w)
साल 2020 में भले ही ऐज ने रिंग में वापसी कर ली है लेकिन रेसलमेनिया 27 में अल्बर्टो डेल रियो के खिलाफ उनका WWE में आखिरी मैच था। रेसलमेनिया 27 के बाद अप्रैल के महीने में उन्होंने स्पाइनल स्टेनोसिस के कारण WWE से रिटायरमेंट लेने का निर्णय किया।
ऐज ने कुछ समय बाद यह खुलासा किया कि असल में रेसलमेनिया 28 में एक रिटायरमेंट मैच में उन्हें अपने अच्छे दोस्त क्रिश्चियन से हारना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिलहाल ऐज एक बार फिर रिंग में वापसी कर चुके हैं और लगातार धमाकेदार मुकाबले दिए जा रहे हैं।