5 WWE दिग्गज के बच्चे जो Bron Breakker की तरह NXT 2.0 का हिस्सा बन सकते हैं

WWE दिग्गज गोल्डबर्ग के बेटे को हाल ही में टीवी पर देखा गया था
WWE दिग्गज गोल्डबर्ग के बेटे को हाल ही में टीवी पर देखा गया था

WWE के ऐसे कई सुपरस्टार्स हैं जिनके बच्चे ब्रॉन ब्रेकर(Bron Breakker) के नक्शेकदम पर चलकर आने वाले सालों में NXT 2.0 में डेब्यू कर सकते हैं। WWE हॉल ऑफ फेमर रिक स्टाइनर (Rick Steiner) के बेटे ब्रॉन ब्रेकर ने सितंबर 2021 में विंस मैकमैहन की कंपनी NXT 2.0 में डेब्यू किया था।

24 साल के इस सुपरस्टार में प्रतिभा की बिल्कुल कमी नहीं है और हाल ही में टॉमैसो सिएम्पा को हराते हुए ब्रॉन ब्रेकर नए NXT चैंपियन बने हैं। ब्रेकर अकेले दूसरी पीढ़ी के सुपरस्टार नहीं हैं जिन्होंने NXT में परफॉर्म किया है। कई पूर्व रेसलर्स के बच्चे जैसे ब्रे वायट और शार्लेट फ्लेयर भी इसमें शामिल हैं।

कई WWE सुपरस्टार्स के बच्चे भी भविष्य में ब्रेकर को NXT 2.0 में फॉलो कर सकते हैं। उनमें से कुछ अभी भी रेसलर बनने के लिए ट्रेनिंग ले रहे हैं और कई इंडिपेंडेंट सर्किट पर सक्रिय हैं। आइए जानते हैं वो 5 WWE सुपरस्टार्स के बच्चे जो ब्रॉन ब्रेकर को NXT 2.0 में फॉलो कर सकते हैं।

#5 पूर्व WWE डीवाज चैंपियन जिलियन हॉल की बेटी: विक्टोरिया हॉल

जिलियन हॉल 2003 में WWE के साथ जुड़ी थीं और 2 साल बाद उन्होंने मेन रोस्टर में अपना डेब्यू किया था। 41 साल की जिलियन ने 7 साल कंपनी में काम किया जहां वह एक बार डीवास चैंपियन बनीं। कंपनी ने 2010 में उन्हें रिलीज कर दिया जिसके बाद 4 साल तक उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट पर रेसलिंग की। पूर्व डीवास चैंपियन की तीन शादी हुई हैं और अभी उनकी 2 बेटियाँ हैं। जिलियन की बड़ी बेटी विक्टोरिया अपने माँ की तरह एक रेसलर हैं।

विक्टोरिया फरवरी 2021 में पहली बार रेसलिंग करते दिखी थीं जहां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो की एक छोटी क्लिप पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी मां के साथ बैकस्टेज एक फोटो भी पोस्ट की थी। हॉल की बेटी फिलहाल इंडिपेंडेंट सर्किट पर एक्टिव हैं। हालाँकि उसके पास अभी भी अनुभव की कमी है, लेकिन विक्टोरिया हॉल भविष्य में NXT 2.0 में शामिल हो सकती हैं।

#4 WWE हॉल ऑफ फेमर गोल्डबर्ग के बेटे: गेज गोल्डबर्ग

गोल्डबर्ग WCW और WWE के दिग्गज सुपरस्टार्स में से एक हैं। 2003 में गोल्डबर्ग कंपनी से जुड़े थे और एक बार वर्ल्ड हेवीवैट चैंपियनशिप जीतने के बाद उन्होंने 2004 में कंपनी को छोड़ दिया था। गोल्डबर्ग ने अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए WWE में वापसी की। पिछले साल WWE चैंपियनशिप के लिए गोल्डबर्ग और बॉबी लैश्ले के बीच फिउड हुई थी।

इस स्टोरीलाइन में गेज भी शामिल हुए थे और लैश्ले ने उनके ऊपर अटैक करते हुए उन्हें हर्ट लॉक भी दिया था। इस बात का बदला लेने के लिए गोल्डबर्ग ने लैश्ले को Crown Jewel में हराया था। गेज अगर रेसलिंग को अपना करियर चुनते हैं तो वो आने वाले सालों में NXT 2.0 में शामिल हो सकते हैं।

#3 WWE दिग्गज ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन की बेटी: ऑरोरा रोज लेवेसके

14 बार वर्ल्ड चैंपियन और हॉल ऑफ फेमर ट्रिपल एच WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। इनकी बड़ी बेटी ऑरोरा रोज लेवेसके भी उनके नक्शेकदम पर चलने की तैयारी में हैं। स्टैफनी मैकमैहन ने खुद कहा था कि उनकी बेटी ने ट्रेनिंग शुरु कर दी है। ऑरोरा रोज का पूरा परिवार WWE में बड़े पद पर है जिसके हिसाब से जल्द NXT 2.0 में वह नजर आ सकती हैं।

#2. WWE हॉल ऑफ फेमर टीटो सैन्टाना की बेटी: जेनी सैन्टाना

टीटो सैन्टाना 1979 और 1998 के बीच WWE में थे। इस दौरान उन्होंने दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल और दो WWE टैग टीम चैंपियनशिप टाइटल को जीता था। 2004 में उन्बें WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। फिलहाल टीटो ने तीन वर्षों से रेसलिंग से दूरी बनाई हुई है।उनकी बेटी जेनी ने पूर्व WWE सुपरस्टार किजर्नी के साथ ट्रेनिंग शुरू की थी और दिसंबर में एक इंडीपेंडेंट इवेंट में रेसलिंग की शुरुआत की। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करती रहीं, तो जेनी भविष्य में NXT 2.0 में शामिल हो सकती हैं।

#1 WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन सैंटिनो मैरेला की बेटी: बियांका केरेली

सैंटिनो मैरेला ने 2005 और 2016 के बीच WWE में लगभग 11 साल बिताए। इस दौरान उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप, यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल और WWE टैग टीम चैंपियनशिप टाइटल जीता। उनकी बेटी बियांका कैरेली भी वर्तमान में एक इंडिपेंडेंट रेसलर हैं। पिछले दो वर्षों में मैरेला की बेटी NWA और CCW हिस्सा रही हैं।

केरेली WWE सुपरस्टार बनना चाहती हैं जिसे लेकर 2019 में कंपनी ने उन्हें SummerSlam के दौरान टोरंटो में एक ट्राउटआउट के लिए बुलाया था। रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूज़लैटर के अनुसार, कंपनी ने कई प्रतिभाओं को ऑफर लेटर दिया है। अगर कैरेली चुनी गई तो जल्द ही वह NXT 2.0 में शामिल हो सकती हैं।