5 WWE सुपरस्टार्स जो SummerSlam 2017 में वापसी कर सकते हैं

chris-jericho-and-the-list-1498757075-800

समरस्लैम को WWE का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट माना जाता है और इसे रोमांचक बनाने के लिए WWE कोई कसर नहीं छोड़ता है और कई चौंकाने वालीं चीज़ें करता है। इसलिए हमें रेसलमेनिया और समरस्लैम में बड़े सुपरस्टार्स की वापसी देखने में नज़र आती है। पिछले साल इस इवेंट में हमें बिग ई और निकी बेला की वापसी देखने को मिली थी। इसके साथ ही बेली ने भी अपना डेब्यू किया था। आइए नज़र डालते हैं उन 5 WWE सुपरस्टार्स पर जो समरस्लैम 2017 में वापसी कर सकते हैं...

Ad

क्रिस जेरिको

क्रिस जेरिको हाल ही में स्मैकडाउन लाइव में नज़र आए थे। उनका वापसी चौंकाने वाली तो नहीं होगी लेकिन इससे फैंस काफी उत्साहित हो जाएंगे। जेरिको वापसी करने के लिए मशहूर हैं और ब्रुकलिन में एक बार फिर नज़र आ सकते हैं। वह केविन ओवंस और एजे स्टाइल्स के बीच के मुकाबले में इन्वॉल्व हो सकते हैं और यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल को ट्रिपल थ्रेट बनाने की कोशिश कर सकते हैं।

पेज

paige-7-1500426745-800

काफी समय से ऐसा नज़र आया है कि पेज अब WWE में वापस नहीं आएंगी। वीडियो लीक, अल्बर्टो डेल पैट्रोन के साथ WWE का मज़ाक उड़ाना, जैसे काफी इशू में वह इन्वॉल्व रहीं हैं जिससे उनकी वापसी असंभव नज़र आती है। हालांकि WWE का काम फैंस को चौंकाना है और ऐसा हो सकता है कि पेज हमें समरस्लैम में नज़र आएं। वह इवेंट में आकर एलेक्सा ब्लिस के मैच में दखल दे सकतीं है या नेओमी के मैच में दखल दे सकती हैं।

ल्यूक हार्पर और एरिक रोवन

luke-harper-and-eric-rowan-1489757535-800

वायट फैमिली के टूटने के बाद एरिक रोवन और ल्यूक हार्पर अलग हो गए थे। लेकिन सिंगल करियर में दोनों सफल नहीं हो पाएं हैं और अगर वह फिर से री-यूनाइट हो जाते हैं तो दोनों के करियर के लिए अच्छा होगा। फिर से साथ नज़र आने की समरस्लैम से बेहतर जगह दोनों के लिए कोई नहीं हो सकती और वे फान्डैंगो के एलियन को किडनैप करने की स्टोरी लाइन में नज़र आ सकते हैं।

द रॉक

rock

रॉक WWE में फुलटाइम कभी वापस नहीं आऐंगे लेकिन समरस्लैम में वह अपनी एंट्री कर सकते हैं और शो को नए स्तर पर ले जा सकते हैं। वह कुछ साल पहल रैसलमेनिया में नज़र आये थे और उनकी मौजूदगी से इवेंट में नई जान आ गई थी। समरस्लैम में आकर वह प्रोमो दे सकते हैं और किसी हील का मज़ाक उड़ाकर दर्शकों का मनोरंजन कर सकते हैं। रॉक किसी हील को बुलाकर 15 मिनट रिंग में रैसल भी कर सकते हैं और शो की एनर्जी बढ़ा सकते हैं।

निकी बैला

nikki-bella-1495950922-800

निकी बैला ने पिछले समरस्लैम में भी वापसी की थी और उन्होंने मल्टीवीमेंस टैग टीम मैच में ईवा मरी को रिप्लेस किया था। और इस साल भी ऐसा पॉसिबल है कि ब्रुकलिन में निकी बैला एक बार फिर नज़र आएं। हाल ही में उन्होंने सीना और बेरन कॉर्बिन के मैच में अपनी वापसी के संकेत भी दिए थे। उन्होंने ट्विटर पर कहा था कि वह फ्रंट रो में बैठकर कॉर्बिन को थप्पड़ लगाने का इंतज़ार नहीं कर सकतीं। उनकी इस बातों से समरस्लैम में उनकी वापसी की खबरों को बल मिला था। लेखक: ब्रैंडन कार्नी, अनुवादक: मनु मिश्रा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications