वीडियो: WWE की 5 पुरानी दुश्मनियां जो फिर से शुरु होनी चाहिए

ज्यादातर लोग इस बात से पूरी तरह से वाकिफ हैं कि WWE स्क्रिप्टिड है। यहां होने वाली लड़ाई, मूव्स और प्रोमो पहले से ही लिखे जा चुके होते हैं और सुपरस्टार्स उनको रिंग में आकर परफॉर्म करते हैं। फिल्मों की तरह ही WWE की एक हीरो और एक स्टार को विलन बनाकर लड़ाई कराया जाती है और स्टोरी को लगातार कई हफ्तों-महीनों तक आगे बढ़ाया जाता है। WWE के दशकों पुराने इतिहास में फैंस को कई कई यादगार दुश्मनिया देखने को मिली हैं। जैसे द रॉक और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन की दुश्मनी, अंडरटेकर और मैनकाइंड की दुश्मनी। फैंस इस तरह की दुश्मनी को लंबे समय तक याद करते हैं, क्योंकि इनमें स्टार्स द्वारा शानदार काम किया जाता है। मौजूदा समय में WWE के कई स्टार्स हैं, जो पुराने समय में दुश्मनियों में रहे हैं, लेकिन अब वो लड़ते हुए नहीं दिखते हैं। आज हम ऐसी ही कुछ दुश्मनी और प्रतिद्वंदिता की बातें करेंगे, जो अगर फिर से फैंस को देखने को मिले तो फैंस के लिए इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता। गोल्डबर्ग ने 2003 में WWE में कदम रखा और आते ही रॉक को स्पीयर दिया। उसके बाद गोल्डबर्ग की दुश्मनी ट्रिपल एच के साथ चली और गोल्डबर्ग पर ट्रिपल एच ने अपने स्लैजहैमर का भी इस्तेमाल किया। इस दुश्मनी का अंत केन की मदद से ट्रिपल एच ने किया और वो चैंपियन बन गए। फैंस फिर से ट्रिपल एच और गोल्डबर्ग को एक साथ फाइट करते देखना चाहेंगे। रैसलमेनिया 31 के मेन इवेंट में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस का सामना हुआ। दोनों ही स्टार्स ने एक दूसरे की स्पीयर और सुपलैक्स दिए। उसके बाद से दोनों की दुश्मनी देखने को नहीं मिली है। वहीं केन और अंडरटेकर (ब्रदर्स ऑफ डैस्ट्रक्शन) ने मिलकर WWE के बड़े-बड़े स्टार्स को डबल चोकस्लैम दिया है। वहीं ये दिनों पहले कई मौकों पर एक दूसरे के साथ लड़े हैं। दोनों ही स्टार्स अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि वो इन दोनों को रिंग में एक दूसरे के खिलाफ फिर से देखें।

youtube-cover
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications