5 बड़ी कहानियां जो इस हफ्ते WWE SmackDown से सामने आई 

केविन ओवेंस, जे उसो और रोमन रेंस
केविन ओवेंस, जे उसो और रोमन रेंस

2- सैथ राॅलिंस ने ग्रैंड विजन के साथ WWE SmackDown में वापसी की

सैथ रॉलिंस ने इस हफ्ते WWE SmackDown में अपने पुराने थीम सांग के साथ वापसी की और उन्हें सुनने के लिए पूरा लॉकर रूम रिंग के चारों ओर मौजूद था। जब सैथ रॉलिंंस ने इस दौरान कहा कि पिता बनने के बाद उनमें बदलाव आ चुका है तो ऐसा लगा कि वह बेबीफेस टर्न लेने वाले हैं। हालांकि, जब उन्होंने खुद को SmackDown का लीडर बताया तो यह साफ हो गया कि वह हील सुपरस्टार ही रहने वाले हैं।

उनका यह सैगमेंट रॉलिंस के उस सैगमेंट से मेल खाता है जब वह पहली बार मंडे नाइट मसीहा के रूप में दिखाई दिए थे। इसके बाद सभी सुपरस्टार वहां से चले गए लेकिन सिजेरो वहीं खड़े रहे। हालांकि, सिजेरो को भी रॉलिंस के सोच से आपत्ति थी इसलिए रॉलिंस ने उनपर बुरी तरह हमला कर दिया। इस वक्त कोई नहीं जानता कि रॉलिंस का ग्रैंड विजन क्या है और यह देखना रोचक होगा कि वह आने वाले समय में क्या करने वाले हैं।