WWE स्मैकडाउन (SmackDown) में WrestleMania रिमैच से लेकर बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के दिल छू लेने वाले स्पीच तक, इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड के दौरान काफी कुछ देखने को मिला। हालांकि, WrestleMania के बाद SmackDown का पहला एपिसोड होने की वजह से फैंस को इस एपिसोड से काफी उम्मीदें थे लेकिन यह एपिसोड फैंस के उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया।ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों सिजेरो को WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का अगला चैलेंजर बनाया गया हैइस हफ्ते के शो की सबसे खास बात यह रही कि सिजेरो ने इस शो के दौरान वर्तमान WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को चैलेंज किया। हालांकि, इसके साथ ही ऐसा लग रहा है कि सैथ रॉलिंस ने अभी तक सिजेरो का पीछा नहीं छोड़ा है। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसी बड़ी कहानियों का जिक्र करने वाले हैं जो कि इस हफ्ते WWE SmackDown के सामने आई।5- सिजेरो WWE SmackDown में रोमन रेंस के नए चैलेंजर बनेHis show. His Title. His Universe. Acknowledge him. #SmackDown @WWERomanReigns pic.twitter.com/evgGlpQ53m— WWE (@WWE) April 17, 2021WrestleMania 37 में ऐज और डेनियल ब्रायन को हराकर अपना यूनिवर्सल टाइटल रिटेन करने वाले रोमन रेंस ने इस हफ्ते SmackDown की शुरूआत की। इस दौरान रोमन रेंस ने दावा किया कि कोई भी सुपरस्टार उन्हें चैलेंज करने की हिम्मत नहीं करेगा। हालांकि, सिजेरो ने रोमन की बात को गलत साबित करते हुए उनके प्रोमो में दखल दिया।ये भी पढ़ें: 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिनकी कमी WrestleMania के बाद हुए Raw और SmackDown के पहले एपिसोड में काफी खलीइसके बाद रोमन सिजेरो का अपमान करते हुए बिना कुछ कहे हुए वहां से चले गए। इसके बाद शो के दौरान रोमन रेंस vs सिजेरो के बीच मैच बुक करने की कोशिश की गई, हालांकि, पॉल हेमन ने खुलासा किया कि सिजेरो को रोमन नहीं बल्कि जे उसो के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिलेगा। इस चीज से यह बात साफ होती है कि रोमन, सिजेरो को अपने स्तर का सुपरस्टार नहीं मानते और यह देखना रोचक होगा कि आने वाले हफ्तों में यह फ्यूड क्या रोचक मोड़ लेने वाला है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।