5 WWE सुपरस्टार्स और उनके असली ज़िन्दगी के स्टंट्स

featsmasters-1496918574-800

हम इंटरनेट पर कई बार कई रैसलर्स द्वारा रिंग के बाहर मस्ती करने की खबर सुनते हैं और उन्हें ऐसा करने से कौन रोक सकता है? वो सभी 300 दिनों तक काम करते हैं और अगर कोई इतने लंबे समय तक अपने परिवार से दूर हों तो किसी न किसी तरह की मौज मस्ती ज़रूर करते हैं। ये ऐसी कहानियां हैं जिनपर शर्म नहीं बल्कि गर्व करना चाहिए। चाहे ये सोच समझकर की गई हो या नहीं, इस लिस्ट पर ऐसी कई कहानियां हैं जिन्हें सुनकर आप उसकी तारीफ करेंगे। इसमें कई बड़े स्टार्स हैं। हालांकि कई कहानियां गढ़ी गयी हैं लेकिन उनमें विश्वास करने में क्या दिक्कत है? इस लिस्ट में मेन इवेंट सुपरस्टार्स से लेकर जॉबर्स तक शामिल किये गए हैं और कई नाम देखकर आपको हैरानी होगी। यहां पर हमें अलसी ज़िन्दगी में सुपरहीरो देखने मिले हैं। ये रहे 5 WWE सुपरस्टार्स और उनके रियल लाइफ स्टंट:


#1 क्रिस मास्टर्स

किंग ऑफ मास्टर्स लॉक, क्रिस मास्टर्स का WWE करियर कभी भी अगले स्तर तक नहीं पहुंच पाया। कंपनी के कई बड़े नामों के साथ रिस्क लेने के बावजूद भी कंपनी ने कभी भी क्रिस को मेन इवेंट स्टार नहीं बनाया। कंपनी से बाहर होने के पहले वो मिडकार्ड में काम करने लगे। लेकिन हम यहां पर उसके बारे में बात करने नहीं आए। दरअसल क्रिस मास्टर्स ने एक बार अपनी माँ की जान बचाई थी। कुछ साल पहले कुछ अपराधियों ने क्रिस के घर मे आग लगा दी और उस समय उनकी माँ घर के अंदर मौजूद थी। मास्टर्स ने 10 फुट के पेड़ को उखाड़ते हुए खिड़की के ज़रिए अपनी माँ को घर से बाहर निकालने का रास्ता बनाया।

#2 डैवरी

featsdaivari-1496918646-800

WWE परिवार के ओरिजिनल डैवरी, शॉन को केवल एक मैनेजर के रूप में इस्तेमाल किया गया हालांकि उनमें अच्छा रैसलर बनने की भरपूर काबिलियत थी।उन्हें कंपनी से 2007 में रिलीज कर दिया गया और फिर उन्होंने इंडिपेंडेंट रैसलिंग में जाकर बड़ा नाम कमाया। घटना साल 2012 की है जब एक ट्रेन सफर के दौरान नशे में धुत एक व्यक्ति बाकी व्यक्तियों को तंग कर रहा था। शॉन ने उसपर हमला करते हुए उसे चित कर दिया और फिर अगले स्टेशन पर उसे उठाकर फेंक दिया। उनसे पंगे नहीं लेने चाहिए।

#3 जॉन सीना

featscena-1496918705-800

चाहे आप जॉन सीना के बारे में कुछ भी कहें, रिंग से दूर रहते हुए उन्हें चैरिटी वाले काम पर कोई उंगली नहीं उठा सकता कि। इसका सबसे बड़ा उदहारण है मेक एक विश फाउंडेशन जहां पर इस 16 बार के चैंपियन ने 500 से अधिक विश पूरी की हैं। कई सुपरस्टार्स की तरह जॉन सीना भी चैरिटी के काम मे काफी समय देते हैं। कईयों का मानना है कि उन्हें इसकी आदत है वहीं कईयों का मानना है कि वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनका दिल बड़ा है और वो दूसरों के लिए कुछ करना चाहते हैं। आपको भी उनके तीन सिद्धांत मनाने चाहिए: हसल, लॉयल्टी और रिस्पेक्ट।

#4 डायमंड डैलस पेज

featsddp-1496918879-800

जो भी व्यक्ति रैसलिंग की दुनिया मे कदम रखना चाहता है लेकिन अपनी उम्र को बाधा बना रहा हो तो उनके लिए मिस्टर DDP एक सही उदहारण हैं। इस पूर्व WCW चैंपियन ने अपने बचपन का सपना पूरा करने के लिए जी जान से कोशिश की और WWE में कमाल का काम करते हुए एक विरासत छोड़ी और वर्ल्ड चैंपियन भी बने। वैसे इसके पीछे रैसलिंग सबसे बड़ा उद्देश्य नहीं था। उनके DDP योगा ने कई लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करवाया है जिसमें स्कॉट हॉल और जेक रॉबर्ट्स भी शामिल हैं। बिना DDP के हमारे साथ आज रॉबर्ट्स और हॉल भी नहीं होते।

#5 द रॉक

featsrocky-1496918962-800

द रॉक एक कमाल के इंसान हैं और मुझे नहीं लगता कि दुनिया मे कोई ऐसा इंसान होगा जो उनसे भिड़ना पसंद करेगा। लेकिन अगर आप द रॉक और उनके झगड़ों की एक सूची बनाएंगे तो आपको मालूम होगा कि बात कितनी गंभीर है। ईस्ट लंदन में द रॉक ने कुछ लड़कों को एक वैन के अंदर घुसते देखा जिसमें बहुत सारी कीमती चीजें थी। उसके बाद रॉक ने FBI का जैकेट और बूट पहनकर उनका पीछा किया। उन लड़कों को सीधा करने का ये सही तरीका था। लेखक: हैरी केटल, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी