#डेनियल ब्रायन
Ad
डेनियल ब्रायन WWE के सबसे महाल टैक्निकल रैसलर माने जाते है। NXT से उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी। 2016 में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था।इंजरी के कारण उन्हें ये फैसला लेना पड़ा था। लेकिन दो साल बाद रैसलमेनिया 34 के लिए वो फिट हो गए है। ट्रिपल एच और डेनियल ब्रायन की दुश्मनी पहले काफी लंबी चली और ट्रिपल एच के दिमाग में हमेशा डेनियल ब्रायन रहते है। डेनियल ब्रायन हमेशा ट्रिपल एच पर भारी पड़े है। ट्रिपल एच रिटायरमेंट के करीब है और डेनियल ब्रायन के साथ उनका मुकाबला काफी खास होगा। आज के जमाने में फैंस के सामने डेनियल ब्रायन का नाम काफी ऊंचा हैं। अगर ट्रिपल एच के साथ अंतिम मैच हो तो उनका करियर और उड़ान भर देगा। ट्रिपल एच को इससे अच्छी विदाई नहीं मिल सकती हैं।
Edited by Staff Editor