5 WWE सुपरस्टार्स जो साल 2018 में आगे बढ़ेंगे

Will

साल 2017 बीत चुका है और साल 2018 की शुरुआत हो चुकी है और ऐसे में WWE फैंस यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर इस साल कौन से रैसलर NXT से मेन रोस्टर में आएंगे या फिर कौन से रैसलर मेन रोस्टर पर आकर चैंपियनशिप अपने नाम करेंगे। साल 2017 में हमने ब्रॉन स्ट्रोमैन, द उसोज और असुका जैसे रैसलर्स को आग बढ़ते देेखा। साल 2018 में पहली बार विमेंस रॉयल रंबल मैच होने जा रहा है जिसमें उम्मीद है कि NXT से कई विमेंस रैसलर्स शामिल की जाए। इसके अलावा WWE रोस्टर पर कई रैसलर्स को लाया जा सकता है। इसी कड़ी में आज हम बात करेंगे उन 5 WWE स्टार्स की जो इस साल WWE में आगे बढ़ेंगे, तो बिना किसी देरी के एक नज़र डालते हैं 5 WWE स्टार पर।

Ad

इलायस

रैसलमेनिया 33 के बाद जब इलायस को WWE में लाया गया तो कई NXT फैंस परेशान थे, क्योंकि NXT में इलायस की बड़ी फैन फॉलोइंग है। इसके अलावा NXT पर फैंस के लिए कोई और बड़ा सुपरस्टार मौजूद नहीं था। बात करें इलायस के WWE के सफर पर, तो शुरुआत में वह अपनी जगह बनाने में असफल रहे थे, लेकिन आखिर में उन्होंने अपनी जगह बना ली। साल 2018 में उम्मीद है कि वह कई शानदार फिउड में नज़र आएंगे और फैंस को खुश होने का मौका देंगे।

मैंडी रोज

It is only a matter of
Ad

विमेंस डिवीजन को आगे बढ़ाने के लिए मैंडी रोज अच्छा विकल्प हैं। WWE ने मैंडी रोज के लिए जरुर कई बड़ा प्लान बनाया है और उम्मीद है कि इस साल उन्हें WWE में बड़ा पुश मिलेगा। इसमें जरुर विंस मैकमैहन का ही दिमाग होगा। सुपरस्टार शेकअप के बाद उम्मीद है कि मैंडी रोज, पेज और सोन्या डेविल से अलग हो जाएंगी। सुपरस्टार शेकअप के बाद अगर मैंडी रोज स्मैकडाउन लाइव जाती हैं तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि वह विमेंस टाइटल जीत सकती है। WWE चाहेगा कि उन्हें सिंगल्स के रुप में पुश दे, लेकिन अगर वह टीम के रुप में भी आती हैं तो वह बहुत सारी चीज सीख सकती हैं।

ऐडन इंग्लिश

Aiden English and
Ad

जब साइमन गूच WWE से अलग हुए तब ऐसा लग रहा था की ऐडन इंग्लिश भी अपने समय से पहले ही रिलीज कर दिए जाएंगे, हालांकि माइक्रोफोन पर उन्होंने समय बिताया और अपने आप को निखारा। WWE में इंग्लिश पहली बार तब चमके जब वह क्रिस जैरिको ने उन्हें अपनी लिस्ट में रखा था और इंग्लिश ने वहां रोना शुरु कर दिया था। इंग्लिश को ज्यादातर मैचों में पहले माइक्रोफोन पर गाने केे लिए समय दिया जाता है। साल 2018 में उम्मीद है कि वह कई बड़े मैचों में शामिल होंगे और एक स्टार से सुपरस्टार बनेंगे।

मोजो राउली

Mojo
Ad

रैसलमेनिया 33 पर मोजो राउली ने आंद्रे द जाइंट मेमोरियल बैटल रॉयल जीती थी, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि साल 2017 उनका काफी शानदार होने वाला है, लेकिन उसके बाद पूरे साल वह ठंडे बस्ते में चले गए। हाल ही में मोजो राउली, जैक रायडर के खिलाफ हील के रुप में बदल गए हैं जिसके बाद साल 2018 में उनकी एक नए सिरे से शुरुआत हो सकती है।

बॉबी रूड

2018 wi
Ad

बॉबी रूड में जब NXT में शिंस्के नाकामुरा को हाराया था तब वह टॉप पर थे। इसके बाद जब बॉबी रूड को मेन रोस्टर के लिए बुलाया गया तो वह ब्रुकलिन क्राउड के सामने काफी शानदार थे। हालांकि मेन रोस्टर पर बॉबी रूड को भी शिंस्के नाकामुरा की तरह परेशानी का सामना करना पड़ा और वह मेन रोस्टर पर ज्यादा अपनी पकड़ नहीं बना सके। हालांकि सर्वाइवर सीरीज पर उनको शामिल कर एक बड़े स्टार के रुप में बनाने की कोशिश की गई। उम्मीद करते हैं कि साल 2018 में वह पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा आगे बढ़ेगे। लेखक: टैगमावेन, अनुवादक: रोहित श्रीवास्तव

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications