5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी सबसे ज्यादा पत्नी/गर्लफ्रैंडस रही हैं

z-dsc_4617sm-1000x662_crop_north-1454412435-800

एक प्रोफेशनल रेसलर की ज़िन्दगी व्यस्त होती है। उन्हें पूरा समय मेहनत से भरा हुआ काम करना पड़ता है और ये हर किसी के बस की बात नहीं। लेकिन ये सब बातें उन्हें रिलेशनशिप में जाने से नहीं रोक सकती। वैसे भी चकाचौंध और ग्लैमर के नीचे उनके अंदर भी भावना और इच्छाएं होती हैं। लेकिन अगर कोई रेसलिंग सुपरस्टार डेटिंग में कामयाब होता है तो उसकी तारीफ ज़रूर होनी चाहिए। ये लिस्ट भी इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए लिखी गयी है। ऐसे कुछ सुपरस्टार्स के बारे में बात करते हैं जिनके कई रिश्ते थे:

Ad

#6 ऑनरेबल मेंशन: मैट हार्डी

मैट हार्डी के तीन रिलेशनशिप थे, इसलिए उनका नाम इस लिस्ट में शामिल किया गया है। लीटा मैट हार्डी की गर्लफ्रेंड थी और इस कमाल की जोड़ी का अंत बुरा हुआ जब लिटा ने मैट को उनके खास दोस्त ऐज के लिए धोखा दे दिया। एशले मससरो एक और दिवा थी जो मैट के साथ रिलेशनशिप में थी। अफवाहों के मुताबिक ये रिश्ता करीब साल भर टिका और फिर किसी कारण से दोनों का ब्रेक उप हो गया। मैट ने 2013 में साथी रेसलर रेबेका रेयेस जिन्हें हम रेबी स्काई के नाम से जानते हैं, उनसे शादी कर ली। उनका बेटा भी है जिसका नाम मैक्सएल है। अभी मैट सेटल्ड लाइफ जी रहे हैं और शायद इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

#5 रिक फ्लेयर

ric-flair-rings-1454412491-800

रिक फ्लेयर को हम द स्टैलिन, प्रोफिलिं, लिमोजीन राइडर, जेट फ्लायर, किस स्टीलर, व्हीलिं एंड डीलिंग सन ऑफ़ गन क्र नामों से जानते हैं। रिक फ्लेयर की चार बार शादी हुई। लेस्ली गुडमैन उनकी पहली पत्नी थी। दोनों की शादी 1971 में हुई और करीब 12 साल तक टिकी। पहली पत्नी से दूर होने के एक साल बाद रिक फ्लेयर ने एलिजाबेथ से शादी कर ली। ये रिश्ता लम्बा चला और करीब दो दशक तक चला। लेकिन बाद में इसका भी अंत हो गया। 2006 में टिफ़नी वन्देमार्क उनकी तीसरी पत्नी बनी और उसके बाद उनकी चौथी पत्नी बानी जैकी बीम्स।

#4 ऐज

28-1454412521-800

एज की निजी ज़िन्दगी के बारे उनके सभी फैंस जानते हैं। लेकिन सभी को ये नहीं पता की उनकी शादी दो बार हुई है। 2001 में उनकी पहली शादी एलैन्ह मॉर्ले से हुई थी। शायद कोई इन्हें ना जनता हो लेकिन वें पूर्व WWE सुपरस्टार शॉन मॉर्ले उर्फ वैल वेनिस की बहन थी। 2004 में ऐज ने एलैन्ह से तलाक ले लिया और उसी साल लिसा ओर्तीज़ से शादी कर ली। ये शादी केवल साल भर टिकी और फिर एज का नाम लिटा से जुड़ गया। इस विवादास्पद रिश्ते के खत्म होने के बाद एज ने WWE डीवा बेथ फीनिक्स से शादी कर के घर बसा लिया। 2013 में उन्हें एक बेटी हुई और ये शादी अब तक टिकी हुई है।

#3 बतिस्ता

maxresdefault-1-1454412550-800

बतिस्ता का रेसलिंग करियर काफी अच्छा रहा है। इसके अलावा उनका हॉलीवुड करियर भी सही दिशा में बढ़ रही है। महिलाओं के साथ भी उनकी अच्छी बनती थी। कई महिलाओं के साथ उनके नाम जुड़े इसलिए इस लिस्ट में उन्हें जगह दी गयी है। 90 के दशक में उनकी पहली शादी गेलेंडा से हुई। उसके बाद बतिस्ता ने 1998 में एंजी से शादी कर ली और ये शादी 2006 तक चली। मेलीना पेरेस के साथ उनकी हरकतें रेसलिंग बिज़नस की एक बड़ी चर्चा का विषय थी। इसके अलावा केली केली और रोजा मेंडेस को भी वें डेट किया करते थे। 2015 में उन्होंने पोल डांसर सारा जेड से शादी कर ली।

#2 स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन

54747daa1b148-1454412601-800

अगर सबसे ज्यादा रिलेशनशिप की बात की जाये तो उसमे स्टोन कोल्ड का नाम आगे दिखेगा। चार बार शादी कर के चार बार तलाक लेना कोई अच्छी बात नहीं है, लेकिन इस लिस्ट के खातिर हम इस विषय की गहराई में जाएंगे। ऑस्टिन की पहली शादी कैथरीन बुर्रहस् के साथ 1990 में हुई। दो साल बाद दोनों अगल हुए और फिर ऑस्टिन ने जीनी क्लार्क से शादी कर ली। ऑस्टिन की ये जोड़ी करीब सात साल तक चली और इसके टूटने के अगले ही साल ऑस्टिन ने WWE की पूर्व सुपरस्टार डेबरा से शादी कर ली। यह रिलेशनशिप विवादों से भरा रहा और ऑस्टिन पर घरेलू हिंसा के आरोप भी लगें। उनकी चौथी और आखरी शादी 2009 में क्रिस्टिन से हुई।

#1 सीएम पंक

cm-punk-and-aj-lee-ufc-181-1454412628-800

सीएम पंक के प्यार की कहानी रेसलिंग में किसी से छुपी नहीं है। कई महिलाओं के साथ पंक का नाम जुड़ चूका है और उनकी सभी गर्लफ्रेंड रेसलर रही हैं। पंक दो अलग अलग समय पर TNA की पूर्व रेसलर्स डेफनी और ट्रेसी ब्रूक्स को डेट किया करते थे। फिर उनकी ज़िन्दगी में मारिया कनेल्लिस आई, इसके अलावा उन्होंने दो बार लिटा को डेट किया। पंक बेथ फीनिक्स को भी डेट किया करते थे। इसके बाद उन्होंने सुपरस्टार ऐजे ली से शादी कर के सेटल हो गए। इस जोड़े ने हाल ही में कुछ समय चिकागो में बिताये और दोनों एल साथ बेहद खुश हैं। वैसे पंक का नाम केली केली और मिकी जेम्स के साथ भी उछला था। लेखक: रंजीत रवींद्रन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications