WWE में रोंडा राउज़ी के लिए 5 स्टोरीलाइन

charlotte-ronda-rousey-1483197360-800

UFC में बुरी तरह हारने के बाद क्या अब रोंडा राउज़ी WWE का रुख करेंगी? दुनिया की सबसे लोकप्रिय महिला MMA फाईटर रोंडा राउज़ी को UFC 207 पर अमांडा नून्स के खिलाफ विमेंस बैटमैनवेट चैंपियनशिप के लिए हो रहे मुकाबले पर दुनिया भर के दर्शकों ने अपनी निगाहें टिका ली। जो दर्शक रोंडा राउज़ी का समर्थन कर रहे थे उन्हें हताश होना पड़ा क्योंकि रोंडा ऑक्टेगौण में केवल 48 सेकंड टिक सकीं। मुकाबले के पहले ही रोंडा राउज़ी ने बता दिया था कि ये उनका आखरी UFC मैच होगा। भले ही रोंडा राउज़ी का लेजेंडरी करियर खत्म हो रहा हो, लेकिन इसके साथ ही उनके लिए और कई विकल्प खुल जाते हैं। क्या वे ऑक्टेगौण को छोड़कर स्क्वायर रिंग में उतर सकती हैं? अगर ऐसा हुआ तो रोंडा राउज़ी जैसी प्रतिभाशाली महिला के लिया क्या विकल्प हो सकते हैं? इस आर्टिकल में हम इन्ही विकल्पों पर चर्चा करेंगे: #5 रैसलमेनिया 33 पर शार्लेट से मुकाबला WWE शार्लेट के लिए स्ट्रीक तैयार कर रही है जिसमें पे पर व्यू के सिंगल्स मुकाबले में उन्हें हराना नामुमकिन दिखाया जा रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका अगला मुकाबला रॉयल रम्बल पर बैली से होगा, जहाँ पर वापस शार्लेट की जीत होगी। इससे शार्लेट महिला रैसलर्स की सबसे बड़ी रैसलर बन जाएंगी और उन्हें उनके सिंघासन से उतारने के लिए रौंदा रॉउसी की एंट्री होगी। रैसलमेनिया 33 पर शार्लेट बनाम रोंडा राउज़ी का मुकाबला अपनी ओर कई दर्शकों को आकर्षित करेगा जिससे कंपनी को बहुत फायदा होगा। WWE ने इसके पहले भी कई बार रैसलमेनिया पर सेलेब्रिटी के मैचेस करवाएं हैं और इस बार इनका मुकाबला टॉप की दो महिलाओं के बीच का मुकाबला होगा। WWE में हर बार रैसलमेनिया पर सेलिब्रिटी की जीत होती है और इसलिए यहां पर शार्लेट के स्ट्रीक के टूटने की बड़ी संभावना है। ये बिल्कुल वैसी ही बात है जैसे इसके पहले WWE ने स्ट्रीक तोड़ने के लिए पार्ट टाइमर का इस्तेमाल किया था। #4 असुका के दबाब का अंत asuka-evil-face-1483198234-800 NXT में असुका काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और बड़ी तेज़ी से अगे बढ़ रही हैं। उन्हें अब लगातार नए विरोधी की ज़रूरत पड़ रही है। और ऐसा करने के लिये विलियम रीगल पूर्व महिला स्टार्स जैसे मिकी जेम्स को लेकर आ रहे हैं। जब वे मुख्य रॉस्टर पर आएंगी तब भी उनके लिए ऐसी ही बुकिंग की जाएगी। एक बार जब रॉस्टर की सभी महिलाओं से उनका सामना हो जाएगा, जो अक्सर जल्द ही हो जाता है, तो असुका बेकार पड़ी रहेंगी। वे किसी को भी खुलेआम चुनौती दे सकती हैं। रोंडा राउज़ी इस चुनौती का जवाब दे सकती हैं। सही बुकिंग के साथ असुका रोंडा के लिए खतरा बन सकती है और अच्छे बिल्ड अप से इस मैच को अहमियत मिल सकती है। रोंडा राउज़ी के आने से इस मैच में सस्पेंस बन जाएगा की यहां पर जीत किसकी होगी। अगर रोंडा केवल इस मैच के लिए आई हैं तो असुका की यहां पर हार हो सकती है। #3 फोर हॉर्सविमेंस को चुनौती four-horsewomen-1483199106-800 रोंडा राउज़ी अपने आप को लेजेंडरी स्टेबल फोर हॉर्सवीमेन की सदस्य मानती हैं। फोर हॉर्समेन लेजेंडरी स्टेबल में रिक फ्लेयर, एर्न एंडरसन और कई रैसलर्स सालों पहले हुआ करते थे। बिल्कुल इसी तरह NXT में चार महिलाओं ने NXT का रूप बदला और उन्हें फोर हॉर्सवीमेन कहा जाने लगा। इसका विरोध जताते हुए रोंडा राउज़ी एक एक कर के सभी महिलाओं से भीड़ सकती हैं। इससे रोंडा को चार बड़े मैचों का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। वे बैकी लिंच, बैली, साशा बैंक्स और शार्लेट फ्लेयर से भीड़ सकती हैं। इस स्टोरी पर सभी को यकीन होगा और दर्शक भी इसे देखना पसंद करेंगे। इसका हर मैच महत्वपूर्ण हैं और इससे कंपनी को बहुत मुनाफा होगा। #2 निकी बैला के साथ प्रोग्राम nikki-bella-2-1483199705-800 अगर WWE रौंदा रॉउसी को साइन करवाना चाहती है तो उनके लिए नए दर्शकों का बेस बनाना होगा। ऐसे दर्शक जो लगातार WWE नहीं देखते। इसका WWE के पास एक अच्छा लिंक है, निकी बैला। टोटल बेल्लास और टोटल डिवास जैसे शो से उन्होंने हमेशा दर्शकों और स्पोर्ट्स जगत के लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया है। ज़रा सोचिए एक मिक्स्ड टैग टीम मैच में निकी बैला और उनकी बॉयफ्रेंड जॉन सीना का सामान हो रोंडा राउज़ी और द रॉक से। रिंग में ऐसे चार सेलेब्रिटी मौजूद होंगे जिनकी लोकप्रियता दुनिया भर में है। इस मुकाबले को हॉलीवुड के एंगल से भी देखा जा सकता है और इसलिए यहां पर किसी स्टोरीलाइन की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसे देखकर मजा आएगा। #1 स्टेफ़नी मैकमैहन के साथ अनसुलझा विवाद ronda_rousey_wants_to_find_a_way_to_return_to_the_wwe_after_taki-m-29_1429096113930-1483200592-800 रैसलिंग दर्शक जो रॉ देखते हैं (कोई है या सब स्मैकडाउन लाइव की ओर मुड़ गए) वे सब स्टेफ़नी मैकमैहन से ऊब चूके हैं। खासकर उनके द्वारा दूसरे रैसलर को थप्पड़ मारना और उनकी बेइज्जती करना। पुरुष इस बेइज्जती का जवाब नहीं दे सकते क्योंकि WWE की क्रिएटिव टीम इस तरह की स्टोरीलाइन नहीं बनाएगी। यहां तक की महिला रैसलर्स भी कभी स्टेफ़नी पर हाथ नहीं उठाती। स्टेफ़नी को भी उनके खिलाफ खड़े रहनेवाली एक मजबूत विरोधी की ज़रूरत है और ये काम रोंडा से अच्छा और कौन कर सकती है? रैसलमेनिया 31 के समय उनके बीच जो बात अधूरी रह गयी थी, उसे ये लोग यहां पर पूरा कर सकते हैं। भले ही ये मैच एक तरफा हों, लेकिन इससे दर्शक उत्साहित रहेंगे। ईस मैच का इंतज़ार दर्शक काफी समय से कर रहे हैं और उम्मीद है कि WWE ने इसकी संभावना पर विचार किया होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications