5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जेल जाना पड़ा है

Enter caption

एक WWE सुपरस्टार होना बिल्कुल भी आसान बात नहीं है। एक रैसलर को WWE सुपरस्टार बनने के लिए कई सालों तक लगातार कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। WWE सुपरस्टार बन जाने के बाद उस रैसलर के ऊपर कई बड़ी जिम्मेदारियां आ जाती है।

सुपरस्टार को हर उस चीज का ख्याल रखना पड़ता है जिससे उसके द्वारा किए गए कार्यों का कंपनी पर असर पड़ने वाला हो। कई बार सुपरस्टार्स कुछ ऐसे काम कर जाते हैं जिससे कंपनी का तो नाम खराब होता है बल्कि उस सुपरस्टार्स की वैल्यू भी कम हो जाती है।

WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स हैं जो अपने गलत कामों की वजह से जेल चुके हैं। इससे उनकी वैल्यू पर तो असर पड़ा ही साथ की कंपनी का भी नाम खराब हुआ। इसी कड़ी में आज हम उन 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करने जा रहे हैं जो जेल जा चुके हैं। तो आइए बिना किसी देरी के एक नज़र डालते हैं 5 WWE सुपरस्टार्स पर जो जेल जा चुके हैं।

जैक रॉबर्ट्स

Enter caption

जैक रॉबर्ट्स WWE के उन सुपरस्टार्स में शामिल हैं जिनकी गिनती कंपनी के टॉप विलन के रूप में होती थी। रिक फ्लयेर और आंद्रे द जाइंट के साथ उन्होंने कई धमाकेदार मुकाबले दिए। WWE में वह कपंनी के बड़े सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल थे लेकिन क्या आप जानते हैं जैक रॉबर्ट्स को कई बार अपने गलत कामों की वजह से जेल भी जाना पड़ा।

साल 1998 में उनपर एक व्यक्ति को मुक्का मारने का आरोप लगा जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें एक बार तब गिरफ्तार किया जब वह एक बच्चे को बचा रहे थे। यही नहीं जेक रॉबर्ट्स को एक बार नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार हो चुके हैं। कई बार जेल जाने के कारण जेक के रैसलिंग करियर पर काफी बुरा असर पड़ा।

Get WWE News in Hindi Here

स्कॉट हॉल

Enter caption

WWE हॉल ऑफ फेमर स्कॉट हॉल अपने जीवन में कई बार जेल की हवा खा चुके हैं। स्कॉट हॉल ने भले ही कंपनी में कई शानदार मुकाबले दिए हो लेकिन कंपनी में उनकी पहचान बैड मैन के रूप में बन गई थी। साल 1983 में स्कॉट हॉल ने अपनी गन से मार दिया। हालांकि उन्होंने अपने बाद में यह भी कहा कि खुद को बचाने के लिए उन्होंने ऐसा किया।

इस केस से बचने के बाद उनपर नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगा। यहीं नहीं साल 1998 में उनपर एक महिला को छेड़ने का आरोप लगा जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। विवादों के साथ तो जैसे उनका पुराना रिश्ता हो। साल 2000, 2008, 2010 और 2012 में उन्हें अलग-अलग गलत कामों की वजह से जेल की हवा खानी पड़ी।

इन सबके के अलावा स्कॉट हॉल को घरेलू हिंसा के चलते भी जेल जाना पड़ा। ऐसा लगता है कि स्कॉट हॉल अपने जीवन में जेल के अंदर ज्यादा और जेल के बाहर कम रहे हैं।

बिग वैन वेडर

Enter caption

WWE में अपने करियर के दौरान बिग वैन वेडर, अंडरटेकर और शॉन माइकल्स के साथ कई बड़े मुकाबलों में शामिल हुए। उनकी गिनती WWE के लैजेंड्स के रूप में होती है। वेडर आज हमारे बीच भले ही नहीं हैं लेकिन रैसलिंग फैंस को उनके मुकाबले आज भी याद है।

अपने करियर के दौरान वेडर को भी कई बार जेल जाना जाना पड़ा। वेडर को एक बार तब गिरफ्तार किया गया जब वह नशे में बुरी तरह से चूर हो गए थे। ऐसे में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा उनपर पुलिस को धमकी देने का भी आरोप लगा जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा उन्हें एक बार कुवैत में भी पुलिस ने हिरासत में लिया था।

2 बार घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी ने वेडर के स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर डाला। इसी साल 18 जून को निमोनिया के चलते उनका वेडर का निधन हो गया।

रिक फ्लेयर

Enter caption

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार और 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन रिक फ्लेयर को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है। WWE में कई यादगार मुकाबले दे चुके रिक फ्लेयर कंपनी में ऐसे सुपरस्टार हैं जो 16 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं। हालांकि जॉन सीना भी उनके 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन बनने के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं।

रिक फ्लेयर हमेशा से ही सुर्खियों में रहे हैं फिर चाहे वह रिंग के बाहर हो या फिर अंदर। रिक फ्लेयर अभी तक 5 शादियां कर चुके हैं जिसके कारण वह काफी चर्चा में रहे। इसके अलावा कई गलत कामों के कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा।

कई फैंस के लिए यह थोड़ा चौंकाने वाली बात होगी लेकिन यह सच है कि रिक पर नशे में एक नाबालिग लड़की पर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगा जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा रिक फ्लेयर ने अपनी गाड़ी से बाइक सवार को टक्कर मार दी।

सनी

Enter caption

इस लिस्ट में शामिल WWE की फीमेल सुपरस्टार सनी भी कई बार जेल जा चुकी हैं। प्रोफेशनल रैसलिंग में भले ही उन्होंने अपना एक बड़ा नाम बनाया हो लेकिन अपने निजी जीवन में वह काफी विवादों में रही हैं। सनी अपने जीवन में कई बार जेल चुकी हैं।

आप शायद इस बात को जानकर हैरान होंगे सनी जेल में लगभग 100 से ज्यादा दिन गुजार चुकी हैं। सनी की जेल जाने की वजह चोरी, कानून तोड़ना और बुरा व्यवहार शामिल है। एक सुपरस्टार का जेल जाना कंपनी के लिए बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है।

सनी ने जितने कम समय में WWE में अपनी जगह बनाई उतनी ही तेजी से उनका करियर खत्म हो गया। उनकी बुरी आदतों के चलते WWE में उनका करियर ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला। उन्हें ना केवल WWE से अलग होना पड़ा बल्कि उनका रैसलिंग करियर भी समय से पहले खत्म हो गया।

Quick Links