रेसलमेनिया WWE का सबसे बड़ा इवेंट होता है और इस इवेंट में हिस्सा लेना हर रेसलर का सपना होता है। कई सुपरस्टार्स को ये मौका मिलता है और कई को नहीं मिलता है। रेसलमेनिया जैसे इवेंट में हर कोई सुपरस्टार मैच लड़कर इसे जीतना चाहता है। कई सुपरस्टार्स इसमें सफल नहीं हो पाते हैं। और उनका रिकॉर्ड काफी खराब हो जाता है।
ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जिन्हें रिटायर होने से पहले यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतनी चाहिए और 3 जिन्हें नहीं
इस लिस्ट में कई दिग्गज भी शामिल हैं। कई दिग्गज रेसलर्स को रेसलमेनिया जैसे शो में हार का सामना करना पड़ा है। रेसलमेनिया का इतिहास काफी पुराना है। कई दिग्गज आज भी परफॉर्म कर रहे हैं और कई ने रिटायरमेंट ले लिया है। एक नजर डालते हैं 5 सुपरस्टार्स के ऊपर जिनका रेसलमेनिया में रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है।
# रिक फ्लेयर
प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में रिक फ्लेयर का नाम बहुत बड़ा है। लेकिन रेसलमेनिया में रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। द नेचर बॉय रिक फ्लेयर ने रेसलमेनिया में 5 मैच लड़े हैं जिनमें से उन्हें 4 में हार और 1 में जीत हासिल हुई है। ये रिकॉर्ड उनका काफी खराब रहा है। खराब इसलिए क्योंकि वो दिग्गजों की लिस्ट में शामिल रहते हैं।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं