2021 को जरूर ही WWE खास बनाने की कोशिश करेगा। WWE ने अबतक अच्छे एपिसोड और पीपीवी दिए हैं और आगे भी इसी की उम्मीद रहने वाले हैं। स्मैकडाउन (SmackDown) ब्रांड ने अबतक काफी प्रभावित किया है। WWE ने यहां कई शानदार मैच तय किये हैं और रेटिंग्स भी स्थिर रही हैं। 2021 में WWE का एक पीपीवी रॉयल रंबल (Royal Rumble) भी आयोजित किया जा चुका है। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:- WWE में इतिहास रचने वाले फेमस रेसलर के नए लुक ने मचाया धमाल, नए हेयरस्टाइल के साथ कुछ ऐसे आए नजरSmackDown ब्रांड में इस समय यूनिवर्सल चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन काफी बढ़िया चल रही हैं। इसके अलावा मिड-कार्ड डिवीजन भी बढ़िया काम कर रहा है। WWE पिछले कुछ समय से SmackDown में कई सुपरस्टार्स को पुश दे रहा है। कुछ सुपरस्टार्स है जिन्हें WWE साल 2021 में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बना सकता है। इस आर्टिकल में हम नजर डालेंगे 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो 2021 में इंटरकॉन्टिनेंटल (IC) चैंपियनशिप जीत सकते हैं।5- WWE सुपरस्टार शिंस्के नाकामुरा View this post on Instagram A post shared by Shinsuke Nakamura (@shinsukenakamura)शिंस्के नाकामुरा ने WWE में आने के बाद से ही कई सारी चैंपियनशिप जीती हैं। वो टैग टीम चैंपियनशिप के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी रहे हैं। उन्होंने इन टाइटल्स को ज्यादा समय तक अपने पास भी रखा है। इसके बावजूद भी अबतक उन्हें एक बेहतर सुपरस्टार का दर्जा नहीं मिला है।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिनके साथ ब्रॉक लैसनर का पिछले 5 साल से कोई मैच नहीं हुआशिंस्के नाकामुरा को WWE अब सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में पुश देने का प्लान बना रहा है। ये चीज़ काफी समय से नजर आ रही हैं। ऐसे में उन्हें IC चैंपियन बनाया जा सकता है। इस बार वो अपने टाइटल रन से सुधार कर सकते हैं और लगातार इसे डिफेंड करते हुए दिखाई दे सकते हैं। नाकामुरा एक अच्छे बेबीफेस चैंपियन बन सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।