5 WWE सुपरस्टार्स जो 2021 में IC चैंपियनशिप जीत सकते हैं

WWE
WWE

2- एलिस्टर ब्लैक

एलिस्टर ब्लैक WWE में पिछले कुछ समय से नजर नहीं आए हैं। इसके बावजूद जब भी वो वापसी करेंगे तो उन्हें शानदार तरीके से पुश दिया जाएगा। ब्लैक के पास WWE का टॉप स्टार बनने और टॉप टाइटल्स जीतने के सारे गुण है। इसके बावजूद उन्हें अबतक पुश नहीं मिला है। ऐसे में WWE उन्हें अब पुश दे सकता है।

वो 2021 में SmackDown ब्रांड में रहते हुए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बन सकते हैं। यहां से उनके टॉप स्टार बनने का सफर शुरू हो सकता है। खैर, ब्लैक को फैंस जरूर ही मेन रोस्टर पर चैंपियन बनते हुए देखना चाहेंगे। साल 2021 इसके लिए एक सही समय रहने वाला है और इस साल बड़ी चीज़ें हो सकती हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now