WWE: WWE स्टार्स का वैसे तो साल का शेड्यूल काफी ज्यादा टाइट रहता है। हालांकि, बिजी होने के बाद भी ये स्टार्स अपने परिवार के लिए समय भी निकाल लेते हैं। वहीं, कुछ WWE स्टार्स इस समय अपनी जिंदगी के अगले अध्याय की तैयारी कर रहे हैं और लाइव टीवी से दूर हैं।इसमें से कुछ स्टार्स ऐसे हैं, जो पहली बार माता-पिता बनते हुए नज़र आएंगे। इसके अलावा कुछ स्टार्स का परिवार और ज्यादा बड़ा होने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 WWE स्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो इस साल माता-पिता बनने वाले हैं।5- WWE स्टार Alexa Bliss View this post on Instagram Instagram Postएलेक्सा ब्लिस पिछले काफी समय से WWE प्रोग्रामिंग से दूर हैं। ब्लिस ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि वो इस साल अपने पहले बेबी का वेलकम करने वाली हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ मनमोहक तस्वीरें भी शेयर की थी।WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस इस समय अपनी प्रेग्नेंसी के कारण ब्रेक पर हैं। वो अपने बेबी बंप की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनकी इन फोटो को फैंस भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वो अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के बाद दोबारा WWE में वापसी कर सकती हैं।4&3- कोरी ग्रेव्स और WWE सुपरस्टार कार्मेला View this post on Instagram Instagram Postकोरी ग्रेव्स इस समय Raw में कमेंटेटर की भूमिका में नज़र आ रहे हैं। उन्हें अपनी पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं। हालांकि, थोड़े समय पहले ही उन्होंने WWE सुपरस्टार कार्मेला से शादी की है और ये दोनों ही स्टार्स इस समय अपने पहले बेबी का इंतजार कर रहे हैं।कोरी ग्रेव्स और कार्मेला इस समय WWE के पॉवर कपल्स में से एक हैं। वो लाइव स्क्रीन पर भी कई बार साथ में देखे गए हैं। दोनों ही स्टार्स ने सोशल मीडिया पर इस खास न्यूज़ का ऐलान किया था। इस दौरान WWE सुपरस्टार कार्मेला ने अपने बेबी बंप की तस्वीरें भी शेयर की थी।2- WWE सुपरस्टार कार्ल एंडरसन View this post on Instagram Instagram Postकार्ल एंडरसन की फैमिली में जल्द ही एक और मेंबर आने वाला है। कार्ल एंडरसन अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं। इसी वजह से उनकी वाइफ ने इस गुड न्यूज़ को शेयर किया था। इस साल नवंबर में कार्ल एंडरसन पांचवीं बार पिता बनने वाले हैं।कार्ल एंडरसन की वाइफ सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरों को पोस्ट करती हैं। ऐसे में आने वाले समय में कार्ल एंडरसन भी कुछ समय के लिए लाइव टीवी से दूर हो सकते हैं। वो इस समय द ओसी ग्रुप का हिस्सा हैं।1- मैट रिडल View this post on Instagram Instagram Postहाल ही में WWE सुपरस्टार मैट रिडल की गर्लफ्रेंड मिशा मोनटाना ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज़ शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि वो और मैट रिडल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। मैट रिडल की गर्लफ्रेंड मिशा मोनटाना सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं।उनकी कुछ फोटोज़ से ही फैंस को पता चला था कि वो प्रेग्नेंट हैं। इस साल दिसंबर तक वो अपने पहले बच्चे का वेलकम कर सकते हैं। फैंस भी रिडल को बधाई दे रहे हैं। मैट रिडल भी इस दौरान कुछ समय के लिए लाइव टीवी से दूर हो सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।