5 WWE सुपरस्टार्स जिनके खिलाफ बिग ई WrestleMania 37 में मुकाबला करते हुए नजर आ सकते हैं 

WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बिग ई
WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बिग ई

2- बिग ई vs शिंस्के नाकामुरा (WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप)

Ad
बिग ई vs शिंस्के नाकामुरा
बिग ई vs शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा ने WWE मेन रोस्टर में लोकप्रिय सुपरस्टार के रूप में डेब्यू किया था, हालांकि, जल्द ही वह एक मिड कार्ड सुपरस्टार बनकर रह गए। WrestleMania 34 में हील टर्न लेने वाले नाकामुरा ने जब इस साल की शुरुआत में फेस टर्न लिया तो ऐसा लगा कि WWE एक बार फिर उन्हें सिंगल स्टार के रूप में बुक करने जा रही है।

Ad

आपको बता दें, शिंस्के नाकामुरा पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रह चुके हैं और WrestleMania 37 जैसे बड़े स्टेज पर वह बिग ई के साथ मिलकर क्लासिक मैच दे सकते हैं।

1- बिग ई vs डेनियल ब्रायन

बिग ई vs डेनियल ब्रायन
बिग ई vs डेनियल ब्रायन

डेनियल ब्रायन खुद यह चीज साफ कर चुके हैं कि फुल टाइम WWE सुपरस्टार के रूप में उनके पास ज्यादा समय नहीं बचा है और रिटायर होने से पहले वह SmackDown में कुछ नए स्टार बनाना चाहते हैं। बिग ई एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिन्हें ब्रायन के खिलाफ लड़ने से काफी फायदा हो सकता है।

आपको बता दें, कई सारे फैंस बिग ई को मेन इवेंट स्टार बनते हुए देखना चाहते हैं, हालांकि, बिग ई इस स्तर पर तभी पहुंच पाएंगे अगर वह किसी वर्ल्ड क्लास सुपरस्टार को हरा सके। डेनियल ब्रायन एक ऐसे ही सुपरस्टार हैं और अगर बिग ई WrestleMania के ग्रैंड स्टेज पर उन्हें हराने में कामयाब रहते हैं तो कंपनी में उनका कद काफी बढ़ जाएगा।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications