5 WWE Superstars जो Triple H के क्रिएटिव हेड बनने के बाद कंपनी में वापसी कर सकते हैं

Ujjaval
WWE में ब्रे वायट वापसी कर सकते हैं
WWE में ब्रे वायट वापसी कर सकते हैं

WWE: WWE में एक नए एरा की शुरुआत हो गई है। कुछ समय पहले ही विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने ऐलान किया था कि वो अपने पद से रिटायर हो रहे हैं। उन्होंने WWE की कमान स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) और निक खान (Nick Khan) को दी। साथ ही क्रिएटिव कंट्रोल ट्रिपल एच (Triple H) के हाथ में आ गया है। वो WWE से जुड़े सभी निर्णय लेंगे।

Ad

फैंस को उम्मीद है कि WWE अब कुछ बदलाव करेगा। साथ ही कुछ सुपरस्टार्स की एक बार फिर WWE में वापसी भी हो सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 फेमस WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो ट्रिपल एच के क्रिएटिव हेड बनने के बाद WWE में वापस आ सकते हैं।

5- WWE दिग्गज रिक फ्लेयर

Ad

रिक फ्लेयर अभी WWE का हिस्सा नहीं हैं और वो जल्द ही अपना अंतिम रेसलिंग मैच लड़ने वाले हैं। इस मैच के बाद वो पूरी तरह से रेसलिंग से रिटायर हो जाएंगे। थोड़े समय पहले वो कई सारे विवादों में फंसे हुए थे लेकिन अब उनके रिश्ते WWE के साथ काफी अच्छे हो गए हैं।

ट्रिपल एच उनके काफी अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने सालों तक साथ काम किया है। अगर WWE फ्लेयर को अपने साथ साइन नहीं करता है तो वो जरूर ही AEW में चले जाएंगे। वो वहां अपने दामाद एंड्राडे को मैनेज कर सकते हैं। हालांकि, ट्रिपल एच उन्हें वहां जाने से रोक सकते हैं और अपने साथ WWE में फिर जोड़ सकते हैं।

4- जॉनी गार्गानो

Ad

जॉनी गार्गानो को NXT इतिहास के सबसे फेमस और सफल सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उनका कॉन्ट्रैक्ट काफी समय पहले WWE से खत्म हो गया था और उन्होंने इसके बाद कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। वो अभी किसी भी कंपनी में नहीं गए हैं। ट्रिपल एच को गार्गानो काफी पसंद हैं।

साथ ही गार्गानो भी द गेम की काफी इज्जत करते हैं। इसी कारण वो हमें फिर WWE में आते हुए दिख सकते हैं। वो NXT में वापसी कर सकते हैं या फिर मेन रोस्टर डेब्यू करते हुए सभी फैंस का दिल जीत सकते हैं। विंस के रहते गार्गानो के लिए सफलता हासिल करना मुश्किल था लेकिन अब ट्रिपल एच के आने से चीज़ें बदल जाएंगी।

3&2- कार्ल एंडरसन और ल्यूक गैलोज (गुड ब्रदर्स)

Ad

कार्ल एंडरसन और ल्यूज गैलोज को 2020 में WWE से रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने Impact Wrestling में कदम रखा। साथ ही वो AEW में भी काफी समय तक नजर आए। कुछ ही समय में उनका कॉन्ट्रैक्ट Impact Wrestling के साथ खत्म होने वाला है।

WWE के टैग टीम डिवीजन में बड़ी टीमों की कमी है। इसी कारण ट्रिपल एच उन्हें फिर अपने साथ जोड़ सकते हैं। कार्ल और ल्यूक के AEW में काफी सारे दोस्त हैं और इसी कारण उनका WWE में आना मुश्किल है। हालांकि, अगर वो गुड ब्रदर्स को अच्छी तरह बुक करने का दावा करते हैं तो फायदा हो सकता है।

1- ब्रे वायट

Ad

ब्रे वायट को पिछले साल रिलीज किया गया था और यह काफी शॉकिंग चीज़ रही थी। किसी को इसका कारण समझ नहीं आ रहा था और वायट ने इसके बाद से किसी भी कंपनी में कदम नहीं रखा है। वो WWE में कुछ मौकों पर वापसी टीज़ कर चुके हैं। ब्रे वायट के पास जबरदस्त टैलेंट है।

ट्रिपल एच को यह बात अच्छे से पता है। इसी कारण वो पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन को एक बार फिर अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकते हैं। WWE में रोमन रेंस ने कम मौकों पर नजर आना शुरू कर दिया है और इसी कारण स्टार पावर की कमी नजर आती है। इसे ब्रे वायट खत्म कर सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications