4- वर्तमान WWE NXT UK सुपरस्टार पाइपर निवेन

साल 2017 में मे यंग क्लासिक टूर्नामेंट में पाइपर निवेन के शानदार परफॉर्मेंस के बाद उन्हें WWE द्वारा साइन किया गया था। इसके बाद उन्होंने मार्च 2019 में अपना NXT डेब्यू करते हुए रिया रिप्ली का सामना किया था। गौर करने वाली बात यह है कि पाइपर मार्च 2021 के बाद से ही NXT UK में नहीं दिखाई दी हैं।
यही कारण है कि पाइपर निवेन के मेन रोस्टर में डेब्यू करने की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। ईवा मैरी का Raw में पाइपर का रोल मॉडल बनना एक रोचक फैसला साबित हो सकता है और फैंस को यह जोड़ी पसंद आ सकती है।
3- पूर्व WWE NXT सुपरस्टार मिया यिम

मिया यिम ने रेट्रीब्यूशन के जरिए अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था, हालांकि, WWE Raw में रेट्रीब्यूशन के अलग होने के बाद से ही मिया यिम टेलीविजन पर दिखाई नहीं दी हैं। रिपोर्ट्स की माने तो मिया यिम को SmackDown का हिस्सा बनाया गया था लेकिन उन्हें अभी तक ब्लू ब्रांड में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।
अगर मिया के लिए SmackDown में कोई प्लान मौजूद नहीं है तो उन्हें वापस Raw में वापस भेजा जा सकता है। संभव है कि Raw में वापसी के बाद ईवा मैरी को मिया यिम का मैनेजर बनाया जा सकता है।