5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें फैंस 2020 में चैंपियन बनते देखना चाहते हैं

केविन ओवेंस और बिग ई
केविन ओवेंस और बिग ई

पूर्व WWE स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन नेओमी

इन दिनों नेओमी उन चुनिंदा WWE सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्हें फैंस का सबसे ज्यादा समर्थन मिल रहा है। आगामी स्मैकडाउन एपिसोड में होने वाले ट्रिपल ब्रांड नंबर-1 कंटेंडरशिप मैच में जीत हासिल कर वो बेली को स्मैकडाउन विमेंस टाइटल के लिए चुनौती दे सकती हैं।

हालांकि वो पहले भी चैंपियन रही हैं लेकिन उनकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए WWE को उन्हें बड़ी सुपरस्टार के साथ-साथ दोबारा चैंपियन बनाने पर जोर देना चाहिए।

बिग ई

चोटिल होने के कारण कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स फिलहाल बाहर हैं और WWE इस मौके का फायदा उठाकर बिग ई को बड़ा सिंगल्स सुपरस्टार बनाना चाहती है। जरूर फैंस भी इस बात का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होंगे कि WWE भविष्य में उन्हें किन स्टोरीलाइंस का हिस्सा बनाती है।

बिग ई के पास ताकत है, मूव्स में तेजी है, फैंस के चहेते सुपरस्टार हैं, अच्छे प्रोमो देना जानते हैं और 8 बार के टैग टीम चैंपियन रह चुके हैं। इतनी सारी चीजें उन्हें बड़ा सुपरस्टार बनाने के लिए काफी प्रतीत होती हैं।