5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अजीब कारणों से कंपनी से निकाला गया था 

डेनियल ब्रायन
डेनियल ब्रायन

4- WWE प्रोड्यूसर के रूप में फिनले द्वारा की गई गलती उनपर भारी पड़ी

Ad
फिनले
फिनले

WWE साल 2001 में फिनले को ट्रेनर के रूप में कंपनी में लेकर आई थी और साल 2005 में फिनले ने अपना इन-रिंग डेब्यू किया था। WWE सुपरस्टार के रूप में उनका रन अच्छा रहा था और हॉर्न्सबॉगल के साथ उनकी जोड़ी फैंस को काफी पंसद आई थी। रिटायर होने के बाद फिनले ट्रेनर और प्रोड्यूसर के रोल में आ गए थे।

Ad

आपको बता दें, एक हाउस शो के दौरान फिनले ने अमेरिकन राष्ट्रगान को रोककर द मिज का थीम सांग बजाने का फैसला किया। फिनले का मानना था कि इससे मिज को काफी नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी। हालांकि, इस वजह से WWE की काफी आलोचना हुई और अंत में कंपनी ने फिनले को रिलीज कर दिया। इसके बाद फिनले की फिर वापसी हुई और साल 2020 में रिलीज होने के बाद फिनले की कंपनी में एक बार फिर वापसी हो चुकी है।

3- पूर्व WWE सुपरस्टार पॉल लंदन

पॉल लंदन
पॉल लंदन

पॉल लंदन WWE में कदम रखने वाले बेहतरीन हाई-फ्लायर्स में से एक थे और उनमें क्रूजरवेट डिवीजन को लीड करने की सभी खूबियां मौजूद थी। हालांकि, जब वह फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे तो उस वक्त हुई एक अजीब घटना की वजह से उन्हें कंपनी से रिलीज कर दिया गया।

टू मैन पॉवर ट्रिप ऑफ रेसलिंग से बात करते हुए पॉल ने उस समय का जिक्र किया जब WWE विंस मैकमैहन के लिमोजिन कार के विस्फोट को शूट कर रही थी और इस शॉट को कई बार दोहराया जा चुका था। इस दौरान पॉल मुस्कुरा रहे थे और यह चीज विंस मैकमैहन को पसंद नहीं आई इसलिए उन्होंने पॉल लंदन को रिलीज कर दिया।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications