5 सुपरस्टार्स जिन्हें स्टोरीलाइन के बीच में ही WWE से रिलीज कर दिया गया था 

बिग कैस और एंजो अमोरे
बिग कैस और एंजो अमोरे

4- पूर्व WWE सुपरस्टार बिग कैस

Ad
बिग कैस
बिग कैस

साल 2016 में एंजो अमोरे के साथ WWE मेन रोस्टर में डेब्यू करने के तुरंत बाद ही बिग कैस काफी लोकप्रिय हो गए थे। फैंस को इन दोनों सुपरस्टार्स की जोड़ी काफी पसंद थी, हालांकि, एक साल बाद ही इन दोनों सुपरस्टार्स को अलग कर दिया गया। इसके बाद बिग कैस को ACL इंजरी हो गई और इस इंजरी से उबरने के बाद बिग कैस ने WrestleMania 34 के बाद WWE में वापसी करते हुए डेनियल ब्रायन से फ्यूड शुरू किया।

Ad

हालांकि, BackLash और Money in the Bank 2018 पीपीवी में ब्रायन, कैस को हराने में कामयाब रहे थे। वहीं, Money in the Bank पीपीवी के दो दिनों बाद कैस को रिलीज कर दिया गया था। बिग कैस यह बात मान चुके हैं कि वह विंस मैकमैहन के आर्डर नहीं मानते थे और बैकस्टेज उनका व्यवहार ठीक नहीं था। कैस की माने तो कंपनी ने उन्हें रिलीज करके सही किया था।

3- WWE लैजेंड एडी गुरेरो

एडी गुरेरो
एडी गुरेरो

WWE लैजेंड एडी गुरेरो साल 1999 में एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे और इसके बाद उन्होंने दर्द दूर करने वाली दवाई का काफी ज्यादा इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। साल 2001 तक गुरेरो की हालत काफी खराब हो गई थी और इस वजह से WWE द्वारा गुरेरो को रिहैब में भेजा गया था।

आपको बता दें, साल 2001 में गुरेरो शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए थे और इस वजह से उन्हें रिलीज कर दिया गया था। इसके बाद साल 2002 में गुरेरो की WWE में वापसी हुई और अगले 3 सालों में वह कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक बनकर उभरे। हालांकि, साल 2005 में गुरेरो की असामयिक मृत्यु हो गई थी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications