WWE: WWE प्रोफेशनल रेसलिंग जगत और स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की सबसे बड़ी कंपनी है। कई सारे लोग पूरी दुनिया में WWE को देखते हैं। सिर्फ अमेरिका में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी WWE ने अपनी प्रसिद्धि को बढ़ाया है। भारत में कई सारे लोग WWE को देखना पसंद करते हैं। भारत में इस कंपनी के लाखों फैंस मौजूद हैं।हर एक भारतीय WWE फैन के अलग-अलग पसंदीदा सुपरस्टार्स हैं। WWE इंडिया के सोशल मीडिया पेज पर लाखों फॉलोअर्स हैं और इससे पता चलता है कि भारत में लोग WWE देखना और इसके बारे में जानना काफी पसंद करते हैं। इसके बावजूद कुछ ऐसे सुपरस्टार्स भी हैं जो हर एक भारतीय फैन को पसंद है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्हें भारत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।5- WWE सुपरस्टार रोमन रेंस View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस इस समय WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार है और उनके पास अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप है। पिछले कुछ सालों में कई सारे भारतीय फैंस ने WWE देखना शुरू किया है। इस दौरान रोमन रेंस अपने अलग स्टाइल और मूव्स की वजह से भारत में फेमस हो गए। वो 2016 में WWE के इंडिया टूर पर WWE चैंपियन के रूप में आए थे। साथ ही रेंस ने कई सारे भारतीय फैंस से मुलाकात भी की थी और उन्होंने भारतीय दर्शकों के सामने मैच भी लड़ा था। कई सारे भारतीय फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर रोमन रेंस की तस्वीरें डालते हैं। इस सुपरस्टार ने काफी कम समय में भारत के अंदर अपने ढेरों प्रशंसक बना लिए हैं।4- ट्रिपल एच View this post on Instagram Instagram Postट्रिपल एच WWE के काफी पुराने सुपरस्टार्स में से एक हैं। भारत में कई सारे ऐसे भी फैंस हैं जो एटीट्यूड एरा के समय से WWE को देखते आ रहे हैं। ट्रिपल एच इस वजह से काफी प्रसिद्ध है। ट्रिपल एच कुछ सालों पहले भारत आए थे। इस दौरान लाइव इवेंट में उन्होंने जिंदर महल का सामना किया था। यहां महल के बजाय ट्रिपल एच को फैंस की ओर से सपोर्ट मिल रहा था। यह भारत में उनकी प्रसिद्धि को साबित करने के लिए काफी है। इसके साथ ही वो कई फैंस और बड़े सेलिब्रिटी स्टार्स से भी मिले थे।3- द अंडरटेकर View this post on Instagram Instagram Postअंडरटेकर को WWE के इतिहास का सबसे अनोखा और प्रसिद्ध WWE सुपरस्टार कहा जा सकता है। अंडरटेकर ने WWE में जबरदस्त सफलता हासिल की है और वो अपने डेडमैन गिमिक से काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गए थे। भारत में इस सुपरस्टार के कई सारे फैंस हैं। टेकर को भारत में मुख्य रूप से अपने गिमिक और मैचों की वजह से जाना जाता है। वो साधारण सुपरस्टार नहीं हैं। अपनी अनोखी एंट्रेंस से टेकर कई सारे फैंस बना चुके हैं।2- न्यू डे View this post on Instagram Instagram PostWWE में न्यू डे को सबसे प्रसिद्ध टैग टीम माना जा सकता है। भारत में इस टैग टीम के बहुत सारे फैंस हैं। वो कई बार भारत आ चुके हैं और फैंस से मिल चुके हैं। भारतीय प्रशंसकों ने भी काफी बार इन सुपरस्टार्स की तारीफ की है। न्यू डे सोनी टीवी के शोज़ और आईपीएल के एक्स्ट्रा इनिंग्स में नजर आ चुके हैं। इस दौरान वो भारतीय सेलिब्रिटी और प्रशंसकों के साथ शानदार पल बिता चुके हैं।1- जॉन सीना View this post on Instagram Instagram Postजॉन सीना को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला WWE सुपरस्टार माना जा सकता है। वो WWE के टॉप बेबीफेस रहे हैं और इस वजह से उनके कई सारे प्रशंसक रहे हैं। इस सुपरस्टार ने एक ऐसे समय पर डेब्यू किया था, जब भारत में WWE प्रसिद्ध होते जा रहा था। साथ ही सीना की वजह से कई सारे लोगों ने WWE को देखना शुरू किया। अगर कोई भारतीय व्यक्ति WWE नहीं भी देखता होगा, तो भी वो जॉन सीना, अंडरटेकर, ट्रिपल एच समेत रोमन रेंस के नाम से जरूर ही परिचित होगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।