WWE में कई कपल्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी को काफी शानदार तरीके से आयोजित किया वहीं कुछ कपल्स ने मामूली इवेंट में अपने जीवन के अहम पल का अनुभव किया। कई प्रसिद्ध स्टार्स अपने निजी जीवन के बारे में ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करते हैं।साथ ही कुछ WWE रेसलर्स किसी तरीके से अपने निजी रिलेशन को चोरी-छुपे शादी में बदल लेते हैं। अपनी शादी को निजी रखने के कई सारे कारण है और इसमें बड़ा कारण सोशल मीडिया पर मिलने वाला खराब रिएक्शन है।If the reports are true I’m so happy for John Cena & Shay Shariatzadeh on getting married 🎉🎉🎉💍🥰❤️ pic.twitter.com/EhBpQT6dt0— G1 CLIMAX SEASON | 🧨💜 (@AnnetteReid247) October 14, 2020ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज जॉन सीना ने रचाई शादी, ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़इसके साथ ही कुछ सुपरस्टार्स शादी को निजी रखते हैं ताकि उनसे जुड़े किसी भी निजी व्यक्ति की जानकारी साझा न हो। इसलिए हम बात करने वाले हैं कुछ WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने चोरी-छुपे शादी करने का निर्णय लिया।5- पूर्व WWE चैंपियन जॉन सीना और शे शारियटज़देहJohn Cena took his #WWE catchphrase, "You Can't See Me," quite literally—he secretly married his girlfriend Shay Shariatzadeh. https://t.co/DLhjLIGHqn pic.twitter.com/Z2za2KujHc— E! News (@enews) October 15, 2020हाल ही में WWE दिग्गज जॉन सीना ने अपनी गर्लफ्रेंड शे शारियटज़देह से शादी की। खबरों के अनुसार उन्होंने सोमवार को टैम्पा के कोर्ट में शादी की। दोनों ही पिछले 18 महीनों से साथ थे और उन्होंने पिछले साल ही इस बारे में बताया था। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ही एक-दूसरे से 'प्लेइंग विथ फायर' फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे।इसके पहले जॉन 6 सालों से WWE स्टार निकी बैला को डेट कर रहे थे लेकिन अप्रैल 2018 में वो अलग हो गए। इसके बाद बैला ने अपने अलग जीवन की शुरुआत की। कुछ समय पहले निकी ने एक बच्चे को भी जन्म दिया था। जॉन सीना ने अपनी गर्लफ्रेंड शे शारियटज़देह से छुपकर शादी की और ये हर किसी के लिए सरप्राइज था। ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगी