Ad
मनी इन द बैंक के बाद मैकमैहन फैमिली के लिए काफी कुछ सही नहीं गया, लेकिन रेंस के सस्पेंड होने के बाद ऐसी उम्मीद की जा रही हैं कि अब चीजे उनके लिए बेहतर होंगी। रेंस कंपनी के सबसे वफादार सुपरस्टार्स में से हैं और उन्होंने लगातार अपनी अंदर काफी सुधार भी लाए हैं। उनके साथ जो सबसे बड़ी प्रोब्लम थी , वो थी उनका चैम्पियन बनना फैंस को रास नहीं आया और उन्होंने लगातार इसका विरोध भी किया हैं। अब रेंस के सस्पेंड होने से विंस चीजों को इतनी आसानी से अपने हाथ से जाने नहीं देंगे। उनके वापस आने के बाद क्या होगा? क्या चीजे वैसी ही रहेंगी जैसी की पहले थी? क्या उनके वापस आने के बाद फैंस और उनके बीच सबकुछ सही हो पाएगा? इन सबके बारे में फैसला विंस मैकमैहन को ही करना हैं। लेखक- डीएम लेविन, अनुवादक- मयंक महता
Edited by Staff Editor