WWE के 5 ऐसे सुपरस्टार्स जो WWE 2K18 गेम में सबसे ज्यादा रेटिंग पा सकते हैं

skysports-braun-strowman-wwe-raw_3881436-1497011445-800

WWE 2K नामक गेम अगले साल अपने गेम के प्रकाशन के साथ WWE में वापसी करेगा। इसके साथ इसमें नये खिलाड़ियों की एंट्री, महान खिलाड़ियों की वापसी के साथ—साथ और भी कई दिलचस्प चीजें जुड़ेंगी। यह इस सीरीज का पहला गेम होगा जिसमें खिलाड़ियों का ब्रांड एक्सटेंशन होगा। इसमें दर्शकों को रॉ और स्मैकडाउन के खिलाड़ियों को टीवी स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा। इस गेम के रिलीज के बाद दर्शकों में खिलाड़ियों की रेटिंग्स से संबंधित सट्टे को लेकर उत्सुकता बढेगी। इसमें ऐसे खिलाड़ियों की चर्चा सबसे ज्यादा होगी जो कि वास्तविक दुनिया में शीर्ष पर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में।


ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन कुछ मामूली अंतर से इस सूची से बाहर हुए हैं। WWE के ताकतवर और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में से एक ब्रॉन स्ट्रोमैन ने इस साल अपनी ताकत और अपने प्रतियोगी को आसानी से हराने की कला से सभी को प्रभावित किया है। खुद को अकेले आगे ले जाने की वजह उनकी सफलता की वजह बनी है, इसलिए WWE ने उनको बड़ा पुश दिया है। समय के साथ उनके खेल में सुधार हुआ है। उनका प्रदर्शन भी किसी बड़े खिलाड़ी से कम नहीं है। यह उनकी काबिलियत को साफ—साफ दर्शाती है। अगर रिपोर्टस को सही माना जाये, तो उनकी अगली भिड़त ब्रॉक लैसनर से तय हो सकती है। बेशक इस लिस्ट में ब्रॉक लैसनर की रैंक ज्यादा हो, लेकिन आप अगर एक ताकतवर खिलाड़ी के साथ खेलना चाहते हैं तो स्ट्रोमैन एक अच्छा विकल्प हैं।

5.रोमंस रेंस— 91

roman-reigns-1466485930-800-1497009125-800

रोमंस रेंस इस खेल के बड़े खिलाड़ी हैं। वे WWE के भविष्य माने जाते हैं। दर्शकों ने भी इस बात को अब मानना शुरू कर दिया है, कि वे ही WWE के अगले पोस्टरबॉय हैं। इस समय जॉन सीना का करियर ढलान पर है। उनकी जगह लेने के लिए रोमन रेंस सबसे प्रबल दावेदार दिखते हैं। रैसलमेनिया में रेंस की अंडरटेकर पर जीत ने अंडरटेकर को संयास लेने पर मजबूर कर दिया। इस जीत ने उनको काफी आगे ला दिया है। इतना सारी वजहें साफ दर्शाती हैं कि उनकी रेटिंग WWE 2K18 में 90 प्वांइट्स से ज्यादा होगी। साथ ही साथ गेम के रिलीज के बाद वे इस खेल के ताकतवर सुपरस्टार साबित होंगे।

4. एजे स्टाइल्स— 91

aj-styles-1497009268-800

एजे स्टाइल्स को रोमन रेंस की तरह ही समान 91 रेटिंग मिली है। लेकिन वे अपनी बोलने की कला से इस लिस्ट में रोमन रेंस पर भारी पड़े हैं।एजे स्टाइल्स ने पिछले साल WWE में लड़ना शुरू किया था। उन्होंने अपने प्रदर्शन और माइक पर बोलने की कला से प्रो—रेस्लिंग की दुनिया में तूफान ला दिया है। उनकी सफलता काबिले—ए—तारीफ है। वे अपना कैरियर शुरू करने के बाद लगभग सभी मेन इवेंट के हिस्सा रहे हैं। उन्होंने काफी समय तक WWE चैम्पियनशिप का खिताब भी अपने पास रखा है। हील और फेस दोनों पर किये गये बेहतरीन कार्य से उन्होंने दर्शकों को अपना मुरीद बनाया है। उनके साथियों के बढ़ने के साथ उनका 'फिनोमिनल मूव' भी बेहतर हो रहा है। उनकी पिछले साल की रेटिंग(89) भी इस साल बेहतर हुई है। इस रेटिंग के भी बढने की संभावना है। एजे स्टाइल्स भी WWE के इस वीडियो गेम के प्रमुख खिलाड़ी बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

3. सैथ रॉलिंस—92

sethrollins-1-1497009352-800

सैथ रॉलिंस को किंग्सलेयर माना जाता जा सकता है। इसका प्रमुख कारण उनके द्वारा WWE के मालिक ट्रिपल एच का ध्यान खींचना है। इसीलिए, इस साल के ब्रांड एक्सटेंशन ड्राफ्ट में ट्रिपल एच ने सबसे पहले उनको चुना था। इसके बाद उन्होंने कभी पलट कर वापस नहीं देखा। इसी बीच, कुछ समय के लिए वे चोटों से प्रभावित रहे, पर इससे उनके खेल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। उनकी काबिलियत और मेहनत की वजह से उनका खेल टॉप पर रहा। उनके मेन इवेंट में मजबूत भागीदारी से वे WWE के बड़े खिलाड़ी बने हैं। कंपनी को इसका लाभ उठाना चाहिए। सैथ रॉलिंस की रेटिंग में इस साल बढ़तरी की उम्मीद है। तथा वे अपनी कला और योग्यता से इस पा भी सकते हैं।

2. जॉन सीना— 93

johncena-3005-759-1497009462-800

बड़े मैचों के खिलाड़ी से पहचाने जाते जॉन सीना पिछले 10 साल से कंपनी के मुख्य चेहरा बने हैं। वे निश्चित रूप से WWE के सच्चे और ईमानदार योद्धा हैं। वे इतनी उम्र में भी उनका खेल के प्रति समर्पण उनकी महानता दर्शाता है। जॉन सीना ने हमेशा रिंग में ईमानदारी से मैच खेले हैं। यही वजह है कि दर्शक उन्हें अब भी बहुत पसंद करते हैं। सीना रैसलिंग के अलावा फिल्म जगत में भी अपना करियर बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम भी किया है। जॉन सीना ने अभी टीवी सारियल्स और फिल्मों से दूरी बनाई है। वे अभी स्मैकडाउन का हिस्सा हैं। स्मैकडाउन रोस्टर में नये खिलाड़ियों की आना जारी है। उन्होंने बड़े मैचों में जीतना जारी रखा है। उन्होंने इस साल की शुरूआत में रोयल रम्बल में वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतकर रिक फ्लेयर के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उन्होंने रैसलमैनिया में मिक्स्ड टैग मैच भी जीता था। सीना और निकी बैला लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। आखिरकार उन्होंने शादी करने का निर्णय लिया।सीना निकी बैला को शादी का प्रस्ताव देने के बाद वे अभी तक WWE में दिखाई नहीं दिए हैं। अगर बात WWE 2K18 में रेटिंग की की जाये, तो इसमें कोई शक नहीं है कि वे अपनी लोकप्रियता से अपनी रेटिंग को बढाने में सफल रहेंगे। उन्होंने बैकस्टेज में कहा भी है कि इस साल के एडिशन में ज्यादा अंतर नहीं होगा।

1. ब्रॉक लैसनर—96

brock_lesnar_bio-1497009590-800

'बीस्ट इंकार्नेट' के नाम से प्रसिद्ध ब्रॉक लैसनर WWE 2K17 के मुख्य चेहरा थे। उन्हें पिछले साल के गेम में सबसे ज्यादा रेटिंग मिली थी। 2012 में उनकी वापसी से ही वे हमेशा अपने प्रतिद्वंद्वी के लिए काल बनकर उभरे हैं। उनका यही प्रभाव WWE 2K18 में उनका सबसे ज्यादा पसंदीदा खिलाड़ी बनने में मदद कर सकता है। उनकी हाल ही में रैसलमेनिया में गोल्डबर्ग पर जीत ने उन्हें इस लिस्ट में टॉप पर पहुंचाया है। ब्रॉक लैसनर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिसने गोल्डबर्ग को किसी बड़े मैच में हराया है। इतना करना उनका फिर से नंबर वन बनने के लिए काफी है। ब्रॉक लैसनर को UFC में मार्क हंट पर जीतने के कारण 12 मिलियन मिले थे। इससे उन्होंने WWE का ध्यान अपनी ओर खींचा। WWE में कोई भी उनसे पंगा नहीं लेना चाहता है। इससे साफ पता चलता है कि वे अपना करियर अपने तरीके से ही चलाना पसंद करते हैं। लेखक: सार्थक शर्मा अनुवादक: मोहन कुमार

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now