4- पूर्व WWE सुपरस्टार बो डैलस NWA का हिस्सा बन सकते हैं

बो डैलस के WWE से रिलीज से कुछ हफ्ते पहले यह अफवाह सामने आई थी कि वह ब्रे वायट के स्टोरीलाइन का अहम हिस्सा बन सकते हैं, हालांकि, यह अफवाह झूठी साबित हुई। बो डैलस पूर्व NXT चैंपियन रह चुके हैं, हालांकि, मेन रोस्टर में आने के बाद उनका सही इस्तेमाल नहीं हुआ। इसके बावजूद भी वह कंपनी में 13 साल तक बने रहे।
अभी बो डैलस की उम्र केवल 30 साल हुई है और उनके रिटायर होने में अभी काफी समय बचा हुआ है़। यही कारण है कि वह NWA ज्वाइन कर सकते हैं। आपको बता दें, NWA ने कुछ समय पहले रिकी स्टार्क्स और एली ड्रेक जैसे कुछ स्टार्स को खोया है और बो डैलस के कंपनी ज्वाइन करने से NWA की स्टार पॉवर जरूर बढ़ जाएगी।
3- पूर्व WWE सुपरस्टार चेल्सी ग्रीन AEW का हिस्सा बन सकती हैं

चेल्सी ग्रीन ने WWE का हिस्सा बनने से पहले इम्पैक्ट रेसलिंग में अपना नाम बनाया था और इस प्रमोशन में वह नॉकआउट्स चैंपियन भी रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने साल 2018 में NXT ज्वाइन किया और उनका मेन रोस्टर भी डेब्यू हो चुका था, हालांकि, बार-बार चोटिल होने की वजह से उन्हें अपना टैलेंट दिखाने का ज्यादा मौका नहीं मिला।
आपको बता दें, रिलीज होने के बाद ग्रीन ने एक इमोशनल पोस्ट करते हुए मौका देने के लिए सभी को धन्यवाद दिया था। संभव है कि 90 दिन का नो कम्पीट क्लॉज समाप्त होने के बाद वह AEW का हिस्सा बन सकती हैं। AEW भी चेल्सी ग्रीन जैसी स्टार को साइन करने के इच्छुक होंगे क्योंकि इससे उनके विमेंस डिवीजन में गहराई बढ़ेगी।