WWE WrestleMania का आयोजन काफी सालों से देखने को मिल रहा है। यह WWE का सबसे बड़ा इवेंट है और हर साल इसका आयोजन होता है। रेसलमेनिया (WrestleMania 38) के आयोजन में अब कुछ हफ्ते बाकी है और इसके लिए WWE ने हाइप बनानी शुरू कर दी है। WrestleMania 37 काफी जबरदस्त साबित हुआ था और सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर इसे खास बनाया था। इस शो में बड़े सुपरस्टार्स उतने मौजूद नहीं थे। इसके बावजूद भी इवेंट रोचक बना था। View this post on Instagram Instagram Postशो को यादगार बनाने में सुपरस्टार्स का बड़ा किरदार था। कुछ सुपरस्टार्स ने WrestleMania 37 में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और वो यह चीज़ इस साल भी जारी रखते हुए नजर आएंगे। हालांकि, कई ऐसे भी रेसलर्स हैं जो WrestleMania 37 का हिस्सा थे लेकिन अब वो WWE के लिए काम नहीं करते हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो WrestleMania 37 में नजर आए थे लेकिन अब वो WWE का हिस्सा नहीं हैं।5- WWE के पूर्व सुपरस्टार डेनियल ब्रायन (ब्रायन डेनियलसन) View this post on Instagram Instagram Postडेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) WrestleMania 37 के दौरान एक अहम मुकाबले का हिस्सा थे। दरअसल, रोमन रेंस, ऐज और डेनियल ब्रायन के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मैच में ब्रायन ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और सभी का ध्यान खींचा। वो जीत के काफी करीब थे लेकिन अंत में ट्राइबल चीफ का पलड़ा भारी रहा। उनका कॉन्ट्रैक्ट WWE से खत्म हो गया था और उन्होंने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था।कई लोग ब्रायन के इस निर्णय से चौंक गए थे क्योंकि WWE में काम करते हुए उन्हें सफलता मिली थी और उन्हें WrestleMania जैसे शो में मेन इवेंट करने का मौका दिया गया। उन्होंने WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद AEW में अपना शॉकिंग डेब्यू किया। इसके बाद से वो लगातार ऑल एलीट रेसलिंग के लिए लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। ब्रायन ने WrestleMania 37 में अहम किरदार निभाया था लेकिन वो इस साल शो का हिस्सा नहीं होंगे। फैंस उन्हें जरूर WWE के बड़े इवेंट में मिस करेंगे।