WWE में सुपरस्टार्स का दुनिया छोड़कर चले जाना काफी खराब चीज़ रहती है। इस दौरान अगर किसी सुपरस्टार की कम उम्र में मौत हो जाती है तो यह निराशाजनक चीज़ रहती है। पिछले साल ब्रोडी ली (ल्यूक हार्पर) को लेकर बुरी खराब सामने आई थी और इसने पूरी दुनिया में प्रोफेशनल रेसलिंग फैंस को चौंका दिया था।10 years ago today, the wrestling world lost Eddie Gurerro. You were one of a kind. Your legacy lives on.#RIPEddie pic.twitter.com/85bOgA62NP— 𝗥𝗼𝗯𝗯𝘆 𝘁𝗵𝗲 𝗕𝗿𝗮𝗶𝗻™ (@RobbyTheBrain) November 14, 2015AEW ने उनके सम्मान में खास शो भी रखा था। पिछले कुछ सालों में ऐसे कई सारे सुपरस्टार्स रहे हैं जो इस अब दुनिया में नहीं है और उनके निधन ने सभी प्रशंसकों को निराश किया। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो इस दुनिया को काफी जल्दी छोड़कर चले गए।5- WWE सुपरस्टार ब्रायन पिलमैन ब्रायन पिलमैन को रेसलिंग इतिहास के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक माना जाता था। उनका कैरेक्टर काफी अलग था और लगता था कि असल जीवन में भी वो वैसे ही हैं। उन्होंने कई बार बताया था कि फैंस उन्हें पसंद करते हैं। इस सुपरस्टार की माइक्रोफोन स्किल्स जबरदस्त थी और हर बार वो अपने प्रोमोज की वजह से चर्चा का विषय बनते थे। वो अपने ECW में काम के लिए मुख्य रूप से फेमस थे। हालांकि, WWE में उनकी स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ दुश्मनी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई थी।वो WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट की चर्चा में थे। उसी दौरान कार एक्सीडेंट में उनके टखने पर बुरी तरह चोट लग गई। और वो कभी पहले की तरह नहीं लड़ पाए। 1997 में पिलमैन अपने कमरे में मृत मिले। उस समय उनकी उम्र 35 साल थी। वो WWE के Badd Blood: In Your House इवेंट में मिक फोली का सामना करने वाले थे। वो समय पर WWE में नहीं आए और ऑफिशियल्स ने उन्हें ढूंढा। वो होटल के कमरे में मृत पाए गए। उनकी मौत का कारण दिल की बीमारी बताया गया। ब्रायन काफी कम समय WWE में रहे लेकिन उन्होंने इस दौरान काफी नाम बनाया।