5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी WrestleMania BackLash में शानदार वापसी देखने को मिल सकती है 

बैकी लिंच और द फीन्ड ब्रे वायट
बैकी लिंच और द फीन्ड ब्रे वायट

2- WWE सुपरस्टार निकी क्रॉस WrestleMania BackLash में वापसी कर सकती हैं

WrestleMania BackLash में एविमेंस स्टार की वापसी के साथ एक WWE स्टोरीलाइन में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल सकता है। आपको बता दें, पिछले हफ्ते Raw में ब्लिस ने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे कि उनका और डॉल लिली का निशाना विमेंस रोस्टर पर हैं।

डॉल लिली के Raw में आगमन के बाद से ही फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि डॉल लिली, ब्लिस का डरावना रूप है। हालांकि, WWE WrestleMania BackLash में निकी क्रॉस की डॉल लिली के रूप में वापसी कराके फैंस को चौंका सकती है।

1- WWE विमेंस स्टार बैकी लिंच WrestleMania BackLash में बड़ी वापसी कर सकती हैं

बैकी लिंच WrestleMania BackLash में लंबे समय बाद WWE में बड़ी वापसी करते हुए दिखाई दे सकती हैं। बैकी ने प्रेगनेंसी की घोषणा करते हुए WWE से ब्रेक लिया था और उन्हें टेलीविजन पर नजर आए करीब एक साल बीत चुका है। आपको बता दें, WrestleMania BackLash में बियांका ब्लेयर, बेली के खिलाफ मैच में अपना SmackDown विमेंस टाइटल डिफेंड करने जा रही हैं।

इस बात की संभावना ज्यादा है कि बियांका इस मैच में बेली को हराकर अपना टाइटल रिटेन कर लेंगी। संभव है कि इसके बाद बेली, बियांका पर बुरी तरह हमला कर सकती हैं और इसके बाद बैकी लिंच वापसी करते हुए बियांका को बेली के हमले से बचा सकती हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now