5 WWE Superstars जिन्होंने इस साल अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया

..
कौन हैं इन WWE स्टार्स के नए पार्टनर्स ?
कौन हैं इन WWE स्टार्स के नए पार्टनर्स ?

WWE: WWE ने पिछले कुछ सालों में कई सुपरस्टार्स को रिलीज कर रोस्टर को बहुत ही लिमिटेड कर दिया है। रिलीज किए गए सुपरस्टार्स में कुछ ऐसे कपल भी थे जो अब दो अलग-अलग कंपनियों मं बंट गए हैं। रेसलर्स को लगातार अपनी रिसपेक्टिव कंपनी के लिए काम करते रहना पड़ता है। सुपरस्टार्स अपने काम के साथ-साथ अपनी असल ज़िंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं।

Ad

फैंस भी अपने पसंदीदा स्टार की निजी ज़िंदगी के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते है। पिछले कुछ समय में कई सुपरस्टार्स नेे फैंस के साथ अपनी शादी की खुशखबरी साझा की वहीं कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जिन्होंने इस साल अपने नए रिश्तों को सार्वजनिक किया।

आज के आर्टिकल में हम 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने इस साल अपने नए रिश्ते का खुलासा किया।

#5&4 मौजूदा WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर और जिनी

Ad

गुंथर को मेन रोस्टर में आने के बाद से जबरदस्त पुश मिल रहा है और वो अभी तक अनडिफेटिड हैं। मौजूदा WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन गुंथर को देखकर लग रहा है कि वो आने वाले वक्त में कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हो सकते हैं। पूर्व NXT यूके चैंपियन की निजी ज़िंदगी भी कई महीनों से चर्चा का विषय बनी हुई है।

कुछ अफवाहें थीं कि गुंथर और मौजूदा NXT यूके स्टार जिनी ने एक दूसरे को 2021 के अंत में डेट करना शुरू किया था। हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक एक प्राइवेट समारोह में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। जिनी ने भी फेसबुक स्टेटस को " मैरिड " कर दिया है और अब वो गुंथर का सरनेम लगाती हैं।

#3 बडी मैथ्यूज और रिया रिप्ली

Ad

पिछले कुछ महीनों से पूरे रोस्टर में रिया रिप्ली लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले तो उन्होंने जजमेंट डे ग्रुप जॉइन करके सभी को हैरान कर दिया, फिर फिन बैलर और डेमियन प्रीस्ट के साथ मिलकर ग्रुप के लीडर ऐज पर हमला कर दिया। हाल ही में रिया रिप्ली अपने नए रिलेशन को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

पूर्व Raw विमेंस चैंपियन ने हाल ही में सोशल मीडिया में पूर्व WWE क्रूजरवेट चैंपियन बडी मैथ्यूज के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है। मैथ्यूज WWE में बडी मर्फी के नाम से जाने जाते थे, फिलहाल AEW का हिस्सा हैं। दोनों अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक-दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।

#2 मैडकैप मॉस और टैनिल डैशवुड

Ad

मैडकैप मॉस को Smackdown में आने वाले बड़े सुपरस्टार की तरह पुश दिया जा रहा है। वो हैप्पी कॉर्बिन के साथ हुई स्टोरीलाइन में बहुत ही मजबूत दिखाई दिए थे। रिंग के बाहर फैंस को उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हाल ही में पता चला है कि मॉस पूर्व WWE स्टार टैनिल डैशवुड के साथ रिश्ते में हैं।

डैशवुड WWE में एमा के नाम से जानी जाती थीं। उन्होंने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर मॉस के साथ रिश्ते की घोषणा की है । एमा के रिलेशन की पुष्टि करने से पहले दोनों ने अपने संबंध को बहुत ही प्राइवेट रखा था। बता दें कि मॉस जहां WWE के साथ कान्ट्रैक्ट में है वहीं डैशवुड Impact Wrestling का हिस्सा हैं।

1- WWE स्टार सोन्या डेविल और टोनी कसानो

Ad

WWE स्टार सोन्या डेविल अपने करियर के दौरान कई महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रही हैं। टोटल डीवाज शो में सोन्या डेविल ने जहरा स्क्राइबर और ऐरियाना जॉनसन के साथ अपने संबंधों को स्वीकारा था। इस साल की शुरुआत में पूर्व WWE ऑफिशियल ने Stranger Things के 4th सीजन के प्रीमियर के दौरान अपने नये रिलेशन की पुष्टि की। सोन्या टोनी कसानों के साथ संबंध में हैं। रेड कार्पेट में पार्टनर को किस करते हुए सोन्या डेविल ने बताया कि वो अपने संबंध को सार्वजनिक कर खुशी महसूस कर रही हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications