कुछ WWE सुपरस्टार्स के लिए पिछला एक साल बहुत अच्छा गुजरा है तो कुछ के लिए बेकार भी साबित हुआ है। हालांकि प्रो रेसलिंग स्क्रिपटेड होती है, लेकिन कई बार मैचों में गलतियां भी हो जाती हैं, जिससे रेसलर्स को कई बार गंभीर रूप से चोटिल होते देखा गया है।अन्य खेलों की तरह प्रो रेसलर्स को भी ट्रेनिंग या मैच के दौरान चोट लगने की संभावना बनी रहती है। पिछले 12 महीनों में कई सुपरस्टार्स चोटिल हुए हैं, जिनमें से कुछ थोड़े समय बाद वापसी कर लेंगे लेकिन कुछ लंबे समय के लिए WWE टीवी से दूर रहने वाले हैं।ये भी पढ़ें: 5 मौके जब खराब मौसम ने WWE इवेंट्स पर गहरा प्रभाव डालाहाल ही में खबर आई कि एक पूर्व चैंपियन सुपरस्टार चोट के कारण करीब 9 महीने तक रिंग से दूर रहने वाला है, जिसका प्रभाव Money in the Bank 2021 पीपीवी पर भी पड़ा है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो पिछले एक साल में गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं।ये भी पढ़ें: WWE के 6 कपल्स जो पिछले 10 साल से ज्यादा समय से साथ हैंWWE सुपरस्टार नॉक्स.@CandiceLeRae attacked @TeganNoxWWE_ ahead of tonight's #BattleRoyal. #WWENXT pic.twitter.com/PMXt6EwU7o— WWE NXT (@WWENXT) September 24, 2020नॉक्स अपने करियर में कई बार चोटिल हो चुकी हैं और ये सिलसिला उनके द्वारा 2017 में WWE को जॉइन करने के बाद भी जारी रहा है। पिछले साल सितंबर में उन्हें घुटने में चोट आई थी और NXT के एक एपिसोड में कैंडिस लीरे द्वारा अटैक के बाद उन्हें ब्रेक पर भेज दिया गया। करीब 10 महीने बाद हुई वापसी के पश्चात दोनों की दुश्मनी शुरू हुई, जिसमें WWE ने नॉक्स की चोट के एंगल को भी जोड़ा।WHAT. A. DEBUT.@ShotziWWE & @TeganNoxWWE_ absolutely DOMINATED their first #SmackDown Tag Team pic.twitter.com/zeVVMTm5Lr— WWE UK (@WWEUK) July 11, 2021इस चोट के कारण उन्हें NXT विमेंस टाइटल शॉट प्राप्त करने के अवसर को भी मिस करना पड़ा था। हाल ही में उन्होंने शॉट्जी के साथ टीम बनाकर SmackDown में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया है। अपने पहले मैच में उन्होंने WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस नटालिया और टमीना को नॉन-टाइटल मैच में मात दी है। ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो गलती से WWE में चैंपियनशिप जीत गए थेकृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!