5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Wrestlemania 37 के बाद बड़ा पुश जरूर मिलना चाहिए

WWE सुपरस्टार्स जिन्हें पुश मिलना चाहिए
WWE सुपरस्टार्स जिन्हें पुश मिलना चाहिए

शिंस्के नाकामुरा

शिंस्के नाकामुरा 2 बार NXT चैंपियन रहे हैं और NXT Takeover: Dallas में उनका सैमी जेन के खिलाफ मैच आइकॉनिक रहा। उन्होंने साल 2017 में Wrestlemania 33 के बाद अपना WWE मेन रोस्टर डेब्यू किया। उनकी मेन रोस्टर पर एंट्री भी WWE के सबसे आइकॉनिक डेब्यू में से एक रही।

2018 Royal Rumble विनर बने, लेकिन मौके का फायदा उठाकर कभी चैंपियन नहीं बन पाए। अब लंबे समय तक मिड-कार्ड डिविजन में रहने के बाद दोबारा सिंगल्स पुश मिलने के संकेत मिले हैं। वो बेबीफेस टर्न ले चुके हैं, उनका पुराना थीम सॉन्ग भी वापस लौट आया है, इसलिए उम्मीद यही होगी कि Wrestlemania के बाद उनके बड़े पुश की शुरुआत की जाएगी।