5 WWE Superstars जिन्होंने The Undertaker को रिंग में खतरनाक थप्पड़ मारा

WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने कंपनी में बहुत नाम कमाया
WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने कंपनी में बहुत नाम कमाया

प्रो रेसलिंग की दुनिया में WWE दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker) का बहुत बड़ा नाम है। कम से कम 30 सालों तक यहां द अंडरटेकर ने राज किया। WWE में उनका करियर सबसे शानदार रहा है। द अंडरटेकर सात बार यहां WWE चैंपियन रहे हैं। छह बार टैग टीम चैंपियन भी WWE में वो रहे हैं। द अंडरटेकर को उनकी रेसलमेनिया (WrestleMania) स्ट्रीक के तौर पर जाना जाता है। 21 WrestleMania में उन्होंने कोई नहीं हरा पाया था। इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने उनकी स्ट्रीक तोड़ी थी।

Ad

साल 2020 में अंडरटेकर ने WWE से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। WrestleMania 36 में एजे स्टाइल्स के साथ उनका अंतिम मैच हुआ था। ये बोनयार्ड मैच था। WrestleMania में उनकी जीत-हार 23-2 की रही है। ब्रॉक लैसनर के अलावा रोमन रेंस एक ऐसे सुपरस्टार रहे जिन्होंने अंडरटेकर को हराया है।

WWE में अंडरटेकर की लैगेसी सबसे शानदार रही है। कई ऐसे मौके भी आए है जब कई सुपरस्टार्स ने अंडरटेकर की इज्जत नहीं की। आइए पांच ऐसे सुपरस्टार्स की बात करते हैं जिन्होंने अंडरेटकर के फेस पर थप्पड़ जड़ा था।

WWE Vengeance 2003 में जॉन सीना ने द अंडरटेकर को जड़ा था थप्पड़

जॉन सीना WWE में 16 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं
जॉन सीना WWE में 16 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं

जॉन सीना और द अंडरटेकर का मैच हमेशा से फैंस के लिए ड्रीम मैच रहा। शुरूआती करियर में WWE में जॉन सीना का कैरेक्टर अलग तरह का रहा था। साल 2003 में जॉन सीना ने स्मैकडाउन में अपने आप को सबसे बड़ा बताया था और सभी को चैलेंज किया था। जॉर्डन ने इस चैलेंज को स्वीकार किया था। मैच सीना ने जीता लेकिन वो मैच के बाद भी उन्हें मारते रहे थे।

Ad

अंडरटेकर ने इसके बाद बाइक में एंट्री की थी लेकिन सीना वहां से निकल गए थे। इसी हफ्ते जॉन सीना और अंडरटेकर के बीच बातचीत हुई। अंडरटेकर ने फिर जॉन सीना को काफी परेशान इसके बाद किया था। इस दौरान सीना ने काफी बेइज्जती अंडरटेकर की कर रहे थे और अंडरटेकर ने उन्हें इज्जत करने की बातें सिखाई। Vengeance में जॉन सीना और अंडरटेकर के बीच प्री शो में सिंगल मैच हुआ था। मैच के दौरान अंडरटेकर सीना को कॉर्नर पर मार रहे थे। रेफरी ने आकर उन्हें सीना को छोड़ने की बात कही थी। सीना ने इस मौके को पाकर तुरंत अंडरटेकर को फेस में थप्पड़ जड़ दिया था।

WWE SmackDown 2005 में रैंडी ऑर्टन ने अंडरटेकर को मारा था थप्पड़

अंडरटेकर और रैंडी ऑर्टन की राइवलरी रही शानदार
अंडरटेकर और रैंडी ऑर्टन की राइवलरी रही शानदार

अंडरटेकर और रैंडी ऑर्टन की राइवलरी बहुत ही शानदार रही है। साल 2005 में रैंडी ऑर्टन ने अंडरटेकर को रेसलमेनिया में मैच के लिए चैलेंज किया था। रैंडी ऑर्टन यहां अंडरटेकर लैगेसी को खत्म करना चाहते थे। इस मैच के बिल्डअप के दौरान रैंडी ऑर्टन ने कई आरोप अंडरटेकर के ऊपर लगाए। उस समय अंडरटेकर का कैरेक्टर भी काफी खतरनाक हुआ करता था।

Ad

अंडरटेकर ने भी रैंडी ऑर्टन को काफी परेशान अपनी एंट्री से इस समय किया था। रैंडी ऑर्टन के ऊपर हमेशा अंडरटेकर यहां भारी पड़ रहे थे। WWE स्मैकडाउन में रेसलमेनिया से पहले अंडरटेकर और रैंडी ऑर्टन के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था। रैंडी ऑर्टन ने कॉन्ट्रैक्ट साइन कर अंडरटेकर को सौंप दिया था। लेकिन तुरंत बाद रैंडी ऑर्टन ने अंडरटेकर को खतरनाक थप्पड़ जड़ दिया था।

youtube-cover
Ad

WWE एटीट्यूड एरा के दौरान द रॉक ने जड़ा था थप्पड़

Enter caption
Enter caption

द अंडरटेकर और द रॉक WWE के दिग्गज रहे हैं। विंस मैकमैहन की कंपनी में इन दोनों ने हमेशा राज किया है। कई चैंपियनशिप इन्होंने हासिल की और WWE यूनिवर्स का बहुत प्यार इन्हें मिला है। 90 के दशक में द रॉक और अंडरटेकर अपनी लैजेंड्री करियर की शुरूआत में थे। दोनों के बीच कई बार मैच भी हुए। द रॉक के मैच के दौरान एक बार कमेंट्री टेबल पर अंडरटेकर मौजूद थे। ये बात द रॉक को बिल्कुल पसंद नहीं आ रही थी। द रॉक ने अंडरटेकर को चुप रहने को भी कहा था।

Ad

शुरूआत में द रॉक के शब्दों को अंडरटेकर ने सीरियस नहीं लिया था। लेकिन बाद में अंडरटेकर को गुस्सा आ गया और वो द रॉक से बात करने लगे थे ।इस दौरान द रॉक ने अंडरटेकर को थप्पड़ मार दिया था।यहां से इऩ दोनों सुपरस्टार्स की फ्यूड काफी आगे गई और काफी अच्छे मैच हुए।

WWE WrestleMania 26 में शॉन माइकल्स

शॉन माइकल्स और द अंडरटेकर की राइवलरी रही शानदार
शॉन माइकल्स और द अंडरटेकर की राइवलरी रही शानदार

शॉन माइकल्स और द अंडरटेकर का WWE में इतिहास काफी अच्छा रहा है। शॉन माइकल्स को मिस्टर WrestleMania के नाम से जाना जाता है। अंडरटेकर को WrestleMania में उनकी स्ट्रीक के लिए जाना जाता है। WrestleMania में दो बार इन दोनों का आमना सामना हुआ है। पहला मैच रेसलमेनिया 25 में हुआ था। इस मैच में शॉन माइकल्स की हार हुई थी। यहां से फिर शॉन माइकल्स ने एक और शॉट अंडरटेकर के खिलाफ चाहा था।

Ad

पहले इस मौके के लिए अंडरटेकर ने मना कर दिया था। लेकिन बाद में वो मान गए थे। WrestleMania 26 में शॉन माइकल्स ने अपना करियर दांव में लगा दिया था। स्ट्रीक VS करियर मैच इन दोनों के बीच हुआ था। अंडरटेकर ने कई बार शॉन को अपना फिनिशिंग मूव लगाया था, इस दौरान शॉन ने खतरनाक थप्पड़ अंडरटेकर को जड़ दिया था। इसके बाद अंडरटेकर को भी काफी गुस्सा आया था।

youtube-cover
Ad

साल 1997 में केन ने मारा था थप्पड़

केन ने WWE में जबरदस्त काम किया था
केन ने WWE में जबरदस्त काम किया था

केन और अंडरटेकर के रिलेशन को लेकर सभी को पता है। पहले इन दोनों के बीच काफी दुश्मनी रही थी लेकिन बाद में टैग टीम के तौर पर दोनों ने शानदार काम किया था। साल 1997 में जब जैफ जैरेट का सामना करने अंडरटेकर जा रहे थे तो केन वहां आ गए थे। रिंग में आकर उन्होंने अंडरटेकर के साथ बात की। तब तक इन दोनों की दुश्मनी काफी आगे बढ़ चुकी थी। इस बातचीत में केन ने अंडरटेकर को थप्पड़ जड़ दिया था। अंडरटेकर ने हालांकि इसका जवाब नहीं दिया। लेकिन ये खास मौका WWE यूनिवर्स के लिए था। इस पल को फैंस आज भी याद करते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications