5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें करियर की शुरुआत में बड़ा पुश मिलने की वजह से काफी नुकसान हुआ था 

रोमन रेंस और फिन बैलर
रोमन रेंस और फिन बैलर

2- पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन फिन बैलर

Ad
फिन बैलर
फिन बैलर

फिन बैलर ने WWE Raw में डेब्यू करते हुए दो मैच जीते थे और उन्होंने रोमन रेंस को हराकर SummerSlam 2016 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ पहले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में जगह बनाई थी। यही नहीं, SummerSlam में फिन, रॉलिंस को हराकर पहले यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। यह बात तो पक्की है कि उस वक्त विंस मैकमैहन ने फिन बैलर के लिए बड़े प्लान बना रखे थे लेकिन बैलर के चोटिल होने की वजह से सबकुछ बदल गया।

Ad

चोटिल होने के बाद बैलर यूनिवर्सल टाइटल छोड़ते हुए ब्रेक पर चले गए और जब WrestleMania 33 के बाद Raw में उनकी वापसी हुई तो उन्हें पहले जैसा पुश नहीं दिया गया। हालांकि, फिन पुश के लिए तैयार थे लेकिन शुरूआत में ही बड़ा पुश मिलने से उन्हें काफी नुकसान हुआ था।

1- WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर
ड्रू मैकइंटायर

विंस मैकमैहन ने सिंतबर 2009 में ड्रू मैकइंटायर को फ्यूचर वर्ल्ड चैंपियन कहा था, हालांकि, मैकइंटायर को वर्ल्ड चैंपियन बनने में 10 साल लग गए। मैकइंटायर उस वक्त केवल 24 साल के थे और शुरूआत में ही बड़ा पुश मिलने की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ था। मैकइंटायर उस वक्त मिले पुश का फायदा नहीं उठा पाए थे जिसके बाद WWE में उन्हें पुश मिलना बंद हो गया था।

यही नहीं, उनका इस्तेमाल करके दूसरे सुपरस्टार्स को पुश दिया जाने लगा था। इसके बाद साल 2014 में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया था। हालांकि, WWE द्वारा रिलीज किया जाना मैकइंटायर के लिए वरदान साबित हुआ। इसके बाद मैकइंटायर ने WWE के बाहर अपने इन-रिंग स्किल्स में सुधार किया और उन्होंने बेहतरीन बॉडी के साथ साल 2017 में WWE में धमाकेदार वापसी की थी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications